Preity Zinta ने शेयर की अपने सेब के बागानों की वीडियो, बोली- अब में ऑफिशियली किसान बन चुकीं हूँ 

प्रीति ज़िंटा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में एक्ट्रेस अपने सेब के बागानों में नजर आ रहीं हैं।

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रीति ज़िंटा (Preity Zinta) ने भले ही अब सिनेमा की दुनिया से दुर हों लेकिन प्रीति सोशल मीडिया पर काफी सक्रीय रहती हैं। अभिनेत्री प्रीति जिंटा शादी के बाद से अमेरिका शिफ्ट हो गयी है। लेकिन इन दिनों प्रीति भारत आयी हुई हैं। एक्ट्रेस प्रीति जिंटा इन दिनों अपने होमटाउन शिमला में हैं। वहां से उन्होंने अपने सेब के बागानों का एक वीडियो शेयर किया है।

अब मैं ऑफिशियली किसान हूँ-प्रीति ज़िंटा

वीडियो में प्रीति कहती हैं, “हेलो दोस्तों इन दिनों में शिमला में हूँ और ये देखिये यहां कितने अच्छे सेब हैं। क्योंकि इन दिनों सेब का सीजन चल रहा है। बारिश हो रही है और बालो का छपरा बन चूका है। लेकिन मैं खुश हूँ। क्योंकि सेबो को देखकर मेरी बचपन की यादे ताजा हो जाती हैं।”

वीडियो में एक्ट्रेस काफी खुश नजर आ रहीं हैं। सेब के बागानों को दिखाते हुए एक्ट्रेस आगे कहती हैं, ‘देखिये, ये होती है फार्म लाइफ और अब मैं ऑफिसियल रूप से किसान बन चुकी हूँ।’

प्रीति ज़िंटा का वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें

सेब के बागानों को देखकर काफी खुश हुई प्रीति ज़िंटा

वीडियो को शेयर करते हुए प्रीति ने अपने बचपन की खूबसूरत यादो के बारे में बताया है। उन्होंने लिखा की उनके बचपन का अच्छा समय यहां गुजरा है। उन्होंने बताया की सेब का सीजन उनके लिये हमेशा ही खास रहा है।

बहुत सारे नियम हुआ करते थे। सेब तोड़ने वालो को परेशान नहीं करना, सेबो के साथ खेलना नहीं और उन्हें इधर उधर नहीं फेंकना। इस तरह प्रीति ने सेब के बागानों की अपनी बचपन की यादो को शेयर किया है। आखिर में उन्होंने लिखा कि उन्हें अपने भाई पर गर्व है। जो पूरी तरहं से आर्गेनिक कृषि कर रहा है।

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top