Shaista Parveen एक School Teacher हैं। शाइस्ता ने बिहार के मुजफ्फरनगर के स्कूल Principal Rakesh Shah से शादी की थी। शादी के 3 दिन बाद शाइस्ता मां बन गई है।
Shaista Parveen और Principal Rakesh Shah की शादी
बिहार के मुजफ्फरनगर के एक 60 वर्षीय स्कूल प्रिंसिपल राकेश शाह ने स्कूल टीचर शाइस्ता परवीन (28)संग शादी रचाई। ये मामला उम्र और धर्म को लेकर चर्चा में है। लेकिन अब शाइस्ता शादी के महज 3 दिन बाद मां बन गई हैं। जिससे यह मामला और सनसनीखेज हो गया।
Shaista Parveen और Principal Rakesh Shah कौन हैं
शाइस्ता परवीन 28 वर्षीय मुस्लिम महिला हैं। वे उसी स्कूल में पढ़ाती हैं, जिसमें राकेश शाह प्रिंसिपल हैं। उन्हें कुछ रिपोर्ट्स में पहले अविवाहित बताया गया है। उनके भाई फैसल अशरफ ने इस शादी को लेकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।
राकेश शाह 60 वर्षीय हिंदू हैं। वे मुजफ्फरनगर के औराई थाना क्षेत्र के अंतर्गत इंग्लिश मॉडर्न स्कूल के संचालक और प्रिंसिपल हैं। वे पहले से विवाहित हैं और उनके चार बच्चे हैं। शाह की पत्नी का नाम विमला देवी बताया जाता है।
Shaista Parveen और Rakesh Shah की ऐसे हुई शादी
2025 में स्कुल में रोजाना की मुलाकातों से दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई। धीरे-धीरे नजदीकियां बढ़ीं और प्यार हो गया। दोनों की उम्र में 32 साल का फासला है। राकेश शाह हिंदू हैं और शाइस्ता परवीन मुस्लिम हैं। दोनों के पहले से परिवारों के बावजूद उन्होंने शादी का फैसला लिया।
लाइव सिटी की रिपोर्ट के अनुसार, 18 फरवरी 2026 को दोनों ने मुजफ्फरनगर से नेपाल के जनकपुर धाम में हिंदू रीती-रिवाज से मंदिर में शादी रचाई। उन्होंने शादी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर कर दी। जिसमें दोनों माला पहने और सिंदूर मंगलसूत्र आदि के साथ नजर आ रहे हैं।
Shaista Parveen का वीडियो
शादी के बाद शाइस्ता परवीन ने वीडियो जारी कर कहा ,”मैंने राकेश सर से 2025 में शादी की थी। मैंने यह सब अपनी मर्जी से किया है। मैं जहां भी हूं, पूरी तरह सुरक्षित हूं। मैंने ये फैसला सोच समझकर लिया है। सर पर कोई जूठा आरोप न लगे और उन्हें परेशान न किया जाए। ”
परिवार का विरोध और पुलिस मामला
शादी के बाद गांव में तनाव बढ़ गया। शाइस्ता के भाई ने औराई थाने में एफआईआर दर्ज कराई। उन्होंने प्रिंसिपल राकेश शाह पर शाइस्ता को धमकाकर/बहला-फुसलाकर ले जाने, अपहरण और धर्म परिवर्तन के आरोप लगाए। FIR में प्रिंसिपल राकेश शाह, उनकी पत्नी विमला देवी और बच्चों को नामजद किया गया है। शाइस्ता के भाई ने दावा किया है कि उसकी बहन 18 फरवरी 2026 को सुबह 08:40 बजे स्कूल में पढ़ाने गई थी लेकिन घर नहीं लौटी। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू दी है।
Shaista Parveen शादी के 3 दिन बाद बनी माँ
21 फरवरी को शाइस्ता परवीन ने सीतामढ़ी के एक निजी अस्पताल में बेटी को जन्म दिया है। शादी के महज 3 दिन बाद बच्चे का जन्म होने से यह मामला और चर्चित हो गया। जच्चा बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। फिलहाल शाइस्ता पुलिस कस्टडी में अस्पताल में भर्ती है। स्वस्थ होने के बाद उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा।
राकेश शाह फरार
प्रिंसिपल राकेश शाह फ़िलहाल फरार चल रहे हैं। औराई पुलिस छापेमारी कर रही है। गांव में दो पक्षों के बीच तनाव है। प्रशासन ने सुरक्षा बढ़ा दी है। शाइस्ता अपनी मर्जी से शादी का दावा कर रही है जबकि परिवार जबरन का आरोप लगा रहा है। पुलिस जांच जारी है और अदालत अंतिम फैसला करेगी।

