प्रियंका चाहर चौधरी और अंकित गुप्ता के म्यूजिक वीडियो ‘बार बार’ का पोस्टर हुआ रिलीज, इस दिन रिलीज होगा ये गाना
जुलाई 4, 2024 | by pillar

Priyanka Chahar Chaudhary और अंकित गुप्ता जल्द ही एक म्यूजिक वीडियो ‘बार बार’ में नजर आने वाले है। हाल ही में मेकर्स ने इस गाने का पोस्टर शेयर किया है। इसके साथ ही इस गाने की रिलीज डेट भी अनाउंस कर दी गई है।
प्रियंका चाहर चौधरी (Priyanka Chahar Chaudhary) और अंकित गुप्ता टीवी के मशहूर कपल्स में से एक है। फैंस इस जोड़ी को ऑनस्क्रीन के साथ साथ ऑफस्क्रीन भी साथ में देखना खूब पसंद करते है। वहीं प्रियंका और अंकित के फैंस प्यार से उन्हें प्रियंकित (Priyankit) कहकर पुकारते है। ऐसे में प्रियंकित के फैंस के लिए एक खुशखबरी है। दरअसल ये जोड़ी एक बार फिर पर्दे पर धमाल मचाने वाली है। ये दोनों जल्द ही एक म्यूजिक वीडियो बार बार (Baar Baar) में नजर आने वाले है।
Priyanka Chahar Chaudhary और अंकित इस गाने में आएँगे नजर
दरअसल हाल ही में मेकर्स ने प्रियंका चाहर चौधरी और अंकित गुप्ता के म्यूजिक वीडियो का पोस्टर शेयर किया है। इस पोस्टर में दोनों काफी रोमांटिक अंदाज में नजर आ रहे है। इस पोस्टर को शेयर करते हुए मेकर्स ने लिखा, ‘एक रोमांटिक राइड के लिए तैयार हो जाइए। बार बार म्यूजिक वीडियो 16 जुलाई 2024 को YRF के यूट्यूब चैनल पर रिलीज होगा।
बता दे कि इस गाने को सुखविंदर सिंह और रेणुका पंवार ने गाया है और विंदर नाथू माजरा ने इस गाने के लिरिक्स लिखे है। वहीं अमरप्रीत जीएस छाबड़ा ने इस गाने का निर्देशन किया है।
इन शो में साथ काम कर चुके है दोनों
बता दे कि प्रियंका और अंकित टीवी के मशहूर सीरियल ‘उडारियां’ में साथ काम कर चुके है। इस शो में दोनों की जोड़ी को लोगों ने खूब पसंद किया था। वहीं इसके बाद दोनों को सलमान खान के बहुचर्चित रियलिटी शो ‘बिग बोस 16’ में देखा गया था। इस शो में भी दोनों की दोस्ती को फैंस ने खूब प्यार दिया था। वहीं अब फैंस बेसब्री से दोनों के म्यूजिक वीडियो का इंतजार कर रहे है।
RELATED POSTS
View all