प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास की जोड़ी ने कांन्स को कहा अलविदा,तस्वीरें
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास की जोड़ी ने शनिवार को कांन्स फिल्म फेस्टिवल को अलविदा बोल दिया है। दोनों अपने घर के लिए निकल पड़े हैं। दोनों ने अपनी तसवीरें को शेयर किया।
प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra)और निक जोनास(Nick Jonas) ने शनिवार को वेनिटी फेयर पार्टी की तस्वीरें शेयर की। प्रियंका चोपड़ा और निक ने इस पार्टी में शनिवार को हिस्सा लिया था। तस्वीरों में प्रियंका चोपड़ा चमकीले नारंगी रंग की पोशाक में नजर आ रही है। जबकि निक चमकीले कांस्य रंग की जैकेट और काली पैंट में है जो उन्होंने पार्टी में पहनी हुई थी। प्रियंका चोपड़ा को पहले एक अलग ड्रेस में देखा गया था। प्रियंका चोपड़ा ने के चेन मेश ड्रेस पहनी हुई थी। तस्वीरों में इस जोड़ी को हाथों में हाथ लिए हुए और गुदगुदाते हुए दिखाया गया है।
प्रियंका और निक की जोड़ी ने रविवार को कांन्स फिल्म फेस्टिवल को छोड़ दिया है। जोड़ी ने कांन्स को छोड़ते समय होटल से निकलते हुए अपने प्रशंसकों की तरफ हाथ हिलाया। होटल से निकलते समय प्रियंका के हाथ में बड़ा लाल बैग था।
View this post on Instagram
कांन्स फिल्म फेस्टिवल में डायना और हिना खान जैसी भारतीय अभिनेत्रियों ने हिस्सा लेते हुए अपनी शुरुआत की। अभिनेत्री दीपिका पादुकोण और कंगना रानौत ने विभिन्न ब्रैंड का प्रतिनिधित्व करते हुए रेड कारपेट पर कदम रखा। अभिनेत्री सोनम कपूर और ऐश्वर्य राय भी इस महोत्स्व में शामिल हुई थी।
🧡 #cannes2019 @nickjonas @TommyHilfiger @Chopard #MimiCuttrell @PatiDubroff @daniellepriano #NicolasGerardin pic.twitter.com/i3YajLyATu
— PRIYANKA (@priyankachopra) May 19, 2019
वहीँ काम की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा ने सोनाली बोस ‘ द स्काई पिंक’ की शूटिंग पूरी की।