Site icon 4PILLAR

प्रियंका चोपड़ा ने शेयर किया निक जोनास का वीडियो, पहली बार दिखा बेटी मालती का चेहरा

Priyanka Nick Malti Video प्रियंका ने शेयर किया निक जोनास का वीडियो

Priyanka Nick Malti Video: प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास एक साल पहले माता-पिता बने थे। लोग उनकी बेटी मालती का नाम तो जानते थे लेकिन चेहरा देखने के लिए काफी आतुर थे। अब प्रियंका ने बेटी मालती का चेहरा दिखा कर लोगों की इच्छा पूरी कर दी है।

Priyanka Nick Malti Video

प्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनास के इवेंट का एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें उनकी बेटी मालती मेरी जोनास का चेहरा भी नजर आया है। पिछले साल प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास माता-पिता बने थे। बेटी मालती के जन्म के बाद लगभग एक साल लोग उनका चेहरा देखने के लिए काफी उत्साहित थे। अब एक साल बाद फैंस को मालती मेरी जोनास का चेहरा नजर आया।

प्रियंका चोपड़ा ने शेयर किया निक जोनास का वीडियो

दरअसल, प्रियंका चोपड़ा जोनास ब्रदर्स के इवेंट में मौजूद थी। वह बेटी के साथ पहली पंक्ति में बैठी हुई नजर आ रही है। प्रियंका ने जोनास ब्रदर्स के इवेंट की तस्वीरें और वीडियो शेयर किए हैं। जिसमें मालती का चेहरा साफ देखा जा सकता है। प्रियंका चोपड़ा द्वारा शेयर किए गए वीडियो पर लोग खूब कमेंट कर रहे हैं।

पापा निक को निहारती नजर आई मालती

प्रियंका चोपड़ा द्वारा शेयर किए गए वीडियो में देखा जा सकता है कि निक जोनास और उनके भाई जो जोनास स्टेज पर नजर आ रहे हैं। पीसी मालती को गॉड में लेकर बैठी हुई है। इस वीडियो में मालती का चेहरा नजर आ रहा है। प्रियंका बेटी मालती को दिखाती है कि उनके पापा स्टेज पर हैं। निक मंच से ही मालती की तरफ इशारा करके मुस्कुरा देते हैं। मालती भी पापा निक की तरफ निहारती हुई नजर आती है।

डॉक्टरों ने मालती को बचाया

जिस समय मालती का जन्म हुआ था वह हाथ से भी छोटी थी। मालती प्रीमैच्योर हुई थी। निक जोनास और प्रियंका चोपड़ा को मालती के बचने का भरोसा नहीं था। लेकिन डॉक्टरों और नर्सों ने कड़ी मेहनत से उसे बचाया था। प्रियंका ने मालती का नाम अपनी मां मधु और सास जोनास के नाम पर ‘मालती मेरी जोनास’ रखा।

Exit mobile version