प्रियंका चोपड़ा ने शेयर किया निक जोनास का वीडियो, पहली बार दिखा बेटी मालती का चेहरा

Priyanka Chopra Nick Jonas and Malti Mary Video: प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास एक साल पहले माता-पिता बने थे। लोग उनकी बेटी मालती का नाम तो जानते थे लेकिन चेहरा देखने के लिए काफी आतुर थे। अब प्रियंका ने बेटी मालती का चेहरा दिखा कर लोगों की इच्छा पूरी कर दी है।

प्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनास के इवेंट का एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें उनकी बेटी मालती मेरी जोनास का चेहरा भी नजर आया है। पिछले साल प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास माता-पिता बने थे। बेटी मालती के जन्म के बाद लगभग एक साल लोग उनका चेहरा देखने के लिए काफी उत्साहित थे। अब एक साल बाद फैंस को मालती मेरी जोनास का चेहरा नजर आया।

दरअसल, प्रियंका चोपड़ा जोनास ब्रदर्स के इवेंट में मौजूद थी। वह बेटी के साथ पहली पंक्ति में बैठी हुई नजर आ रही है। प्रियंका ने जोनास ब्रदर्स के इवेंट की तस्वीरें और वीडियो शेयर किए हैं। जिसमें मालती का चेहरा साफ देखा जा सकता है। प्रियंका चोपड़ा द्वारा शेयर किए गए वीडियो पर लोग खूब कमेंट कर रहे हैं।

पापा निक को निहारती नजर आई मालती

प्रियंका चोपड़ा द्वारा शेयर किए गए वीडियो में देखा जा सकता है कि निक जोनास और उनके भाई जो जोनास स्टेज पर नजर आ रहे हैं। पीसी मालती को गॉड में लेकर बैठी हुई है। इस वीडियो में मालती का चेहरा नजर आ रहा है। प्रियंका बेटी मालती को दिखाती है कि उनके पापा स्टेज पर हैं। निक मंच से ही मालती की तरफ इशारा करके मुस्कुरा देते हैं। मालती भी पापा निक की तरफ निहारती हुई नजर आती है।

डॉक्टरों ने मालती को बचाया

जिस समय मालती का जन्म हुआ था वह हाथ से भी छोटी थी। मालती प्रीमैच्योर हुई थी। निक जोनास और प्रियंका चोपड़ा को मालती के बचने का भरोसा नहीं था। लेकिन डॉक्टरों और नर्सों ने कड़ी मेहनत से उसे बचाया था। प्रियंका ने मालती का नाम अपनी मां मधु और सास जोनास के नाम पर ‘मालती मेरी जोनास’ रखा।

4PN HINDI
Whatsapp Channel
Telegram channel

4pillar

4pillar.news भारत का प्रमुख हिंदी समाचार पोर्टल है। स्वतंत्र और निष्पक्ष समाचार के लिए हमेशा प्रतिबद्ध हैं हम।

4pillar has 9037 posts and counting. See all posts by 4pillar

2 thoughts on “प्रियंका चोपड़ा ने शेयर किया निक जोनास का वीडियो, पहली बार दिखा बेटी मालती का चेहरा

Comments

Translate »

Discover more from www.4Pillar.news

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

ब्यूटी क्वीन Landy Parraga की मौत का कारण बनी इंस्टाग्राम लोकेशन कंप्यूटर का गलत बटन दबने की वजह से पति-पत्नी का हुआ तलाक कुत्ते के लिए कोर्ट पहुंची अभिनेत्री आयशा जुल्का ब्रह्मांड का रहस्य बताने वाले पीटर हिग्स का निधन बहुत दिलचस्प है रश्मिका मंदाना के नेशनल क्रश बनने की कहानी
ब्यूटी क्वीन Landy Parraga की मौत का कारण बनी इंस्टाग्राम लोकेशन कंप्यूटर का गलत बटन दबने की वजह से पति-पत्नी का हुआ तलाक कुत्ते के लिए कोर्ट पहुंची अभिनेत्री आयशा जुल्का ब्रह्मांड का रहस्य बताने वाले पीटर हिग्स का निधन बहुत दिलचस्प है रश्मिका मंदाना के नेशनल क्रश बनने की कहानी