Sourav Gangulys News: BCCI के पूर्व चेयरमैन सौरव गांगुली के कोलकाता स्थित बंगले पर नगर निगम का हथौड़ा चलेगा। सौरव गांगुली ने इस बंगले को 40 करोड़ में खरीदा था। यहां चार मंजिला इमारत बनाने की योजना चल रही है।
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली के कोलकाता के लोअर रॉडन स्ट्रीट स्थित बंगले पर केएमसी का हथौड़ा चलेगा। गांगुली ने खुद इस मकान को गिराने की अनुमति मांगी है। उन्होंने कोलकाता नगर निगम को पत्र लिखकर मकान को गिराने की अनुमति मांगी है। जब से सौरव गांगुली ने इस बंगले को खरीदा तब से चर्चा का विषय बना हुआ है। सौरव गांगुली इस समय कोलकाता के बेहाला इलाके में रह रहे हैं। नए बंगले का निर्माण होने के बाद उनका पता बदल जाएगा।
सौरव गांगुली ने हाल ही में कोलकाता नगर निगम के महानिदेशक को पत्र लिखकर दो मंजिला इमारत को तोड़े जाने की अनुमति मांगी है।
कोलकाता नगर निगम के कार्यकारी अभियंता को आवेदन भेजकर बंगले को तोड़ने की अनुमति मांगी गई है। नगर निगम अधिकारी ने बताया ,” हमें 8/1 A लोअर रॉडन स्ट्रीट के मालिक से मौजूदा इमारत को गिराने के लिए पत्र मिला है। हमें कोई आपत्ति नहीं है। हमें भवन तोड़ने की प्रक्रिया पर निगरानी रखने की आवश्यकता है। भवन तोड़ने के दौरान प्रदूषण संबंधित दिशा-निर्देशों का पालन किया जाएगा। ”
भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने पिछले साल लोअर रॉडन स्ट्रीट पर स्थित दो मंजिला इमारत को खरीदा था। जिसका कॉरपोरेट एरिया लगभग 10000 वर्ग फुट है। बंगले का लॉन एरिया 7200×8000 वर्ग फुट में फैला हुआ है। बंगले में एक आउट हाउस और कारों को खड़ा करने के लिए एक गैराज भी है। Published on: Feb 3, 2023 at 11:34
Maria Telkes को Google ने Doodle बनाकर किया याद किया है। मारिया टेलकेस का जन्म… Read More
Vidya Balans Saree: बॉलीवुड एक्ट्रेस विदया बालन हाल ही में अपने पति सिद्धार्थ रॉय कपूर… Read More
Cop Shalini Chauhan: जींस-टॉप और कंधे पर पर बैग टांगकर तीन महीने तक इंदौर MGM… Read More
Farmer Diamond : हीरों की नगरी पन्ना में एक बार फिर एक किसान और उसके साथियों… Read More
Indian Chinese clash: अरुणाचल प्रदेश के तवांग में भारतीय सेना और चीनी PLA के बीच… Read More
Malaika Fatehi Dance: मलाइका अरोड़ा के शो 'मूविंग इन विद मलाइका' का का नया प्रोमो… Read More