Aditi Hundia Ishan Kishan की girlfriend हैं। हाल ही में ईशान के दादा अनुराग पांडे ने उनके रिलशनशिप की आधिकारिक पुष्टि की है। यहां जानिए कौन हैं अदिति हुंडिया।
Aditi Hundia कौन हैं ?
अदिति हुंडिया राजस्थान के जयपुर की एक सफल मॉडल और ब्यूटी पीजेंट हैं। अदिति सोशल मीडिया इन्फ्लुएनर और उद्यमी हैं।
- अदिति हुंडिया फेमिना मिस इंडिया 2017 की फाइनलिस्ट रही हैं।
- अदिति ने Miss Diva 2018 में Miss Supranational India का खिताब जीता था।
- अपने लाइफ स्टाइल और फैशन के लिए जानी जाती हैं।
उनके इंस्टाग्राम पर 285K फॉलोवर्स उन्हें फॉलो करते हैं। जहां वह अपनी यात्रा, ब्रांड्स और निजी लाइफ की झलकियां शेयर करती हैं।
Aditi Hundia का जन्म और उम्र
अदिति हुंडिया की उम्र 29 साल बताई गई है। उनका जन्म राजस्थान के जयपुर में हुआ। वहीं, Ishan Kishan की वर्तमान में उम्र 27 वर्ष है। वे अपनी गर्लफ्रेंड से उम्र में लगभग 2 साल छोटे हैं।
ईशान की गर्लफ्रेंड अदिति हुंडिया का परिवार
- मां का नाम : बबिता हुंडिया
- स्टेप फादर : ललित हुंडिया ( एक सफल बिजनेसमैन )
- उनके भाई का नाम यश हुंडिया है।
अदिति का परिवार राजस्थान के जयपुर से जुड़ा हुआ है। परिवार का खुद का बिजनेस है। अदिति अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर फैमिली मोमेंट शेयर करती रहती हैं। लेकिन वे अपनी पर्सनल लाइफ को काफी निजी रखती हैं। उनके सौतेल पिता को ही ज्यादातर रिपोर्ट में मेंशन किया गया है। उनके पहले पिता कौन थे, इस बारे में जानकारी सार्वजनिक नहीं है।
Aditi Hundia के परिवार का कारोबार
नवंबर 2021 में अदिति हुंडिया ने अपना खुद का Label Aditi Hundia फैशन ब्रांड लॉन्च किया। यह एक ऑनलाइन वीमेंस क्लोदिंग ब्रांड है। जिसमें अनारकली सूट, फेस्टिव वियर्स, सूट सेट्स और डिजाइनर ऑउटफिट शामिल हैं। अदिति खुद अपने ब्रांड की फाउंडर और डायरेक्टर हैं। उनका ब्रांड काफी पॉपुलर हो रहा है।
Aditi Hundia Education
- अदिति ने इंडिया इंटरनेशनल स्कूल, जयपुर से अपनी स्कूली शिक्षा प्राप्त की।
- उन्होंने St, Xavier’s College, Jaipur से BBA की डिग्री हासिल की।
- उनकी शिक्षा बिजनेस ओरिएंटेड है, जो उनकी उद्यमिता में मदद करती है।
Aditi Hundia की टोटल नेट वर्थ
उनकी अनुमानित नेट वर्थ 3 मिलियन डॉलर यानि भारतीय मुद्रा में 25 करोड़ रुपए के करीब है। कमाई के मुख्य साधन, मॉडलिंग, विज्ञापन, सोशल मीडिया और खुद का “लेबल अदिति हुंडिया” ब्रांड है।
Aditi Hundia Ishan Kishan के रिलेशनशिप की शुरुआत
- दोनों की मुलाकात इंडियन प्रीमियर लीग 2019 के दौरान हुई थी। उस समय अदिति स्टेडियम में ईशान को चीयर कर रही थीं। उन्हें मिस्ट्री गर्ल के रूप जाना गया।
- दोनों की दोस्ती प्यार में बदली और पिछले छह साल से रिलेशनशिप में हैं।
- लंबे समय तक दोनों की रिलेशनशिप प्राइवेट रही लेकिन 2026 में ईशान किशन के दादाजी अनुराग पांडे ने समाचार एजेंसी एएनआई को दिए गए इंटरव्यू में कन्फर्म किया। दादा अनुराग पांडे ने कहा ,”अदिति उनकी गर्लफ्रेंड है। वो एक मॉडल हैं। हमे ईशान की पसंद मंजूर है। “
- दादा अनुराग ने कहा कि वे अपने पोते की खुशी को प्राथमिकता देते हैं।
अदिति हुंडिया और ईशान किशन की शादी कब होगी ?
मीडिया रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि ईशान किशन और अदिति हुंडिया की जल्द शादी हो सकती है। शादी 2026 या 2027 में होने की उम्मीद है। क्योंकि दोनों के परिवार तैयार हैं और ये रिश्ता सीरियस है। लेकिन अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।
- ये भी पढ़ें : Sportswoman: स्मृति मंधाना स्पोर्ट्सवुमन ऑफ द ईयर 2025 चुनी गई
- Paras Dogra ने 10 हजार रन पुरे कर बनाया रिकॉर्ड
- Sher Malla कौन हैं, जिन्होंने इंग्लैंड के ओपनर Phil Salt डेब्यू की पहली गेंद पर आउट किया
- Gautami Naik: RCB की खिलाडी गौतमी नाइक कौन हैं
- BCCI ने U-19 World Cup-winning team को 7.5 करोड़ प्राइज मनी देने का किया ऐलान
- ICC Rankings में ईशान किशन और दीपक हुड्डा ने लगाई छलांग





