4PILLAR.NEWS

Latest Hindi News आज का समाचार

4PILLAR.NEWS

Latest Hindi News आज का समाचार

National

प्रियंका चोपड़ा ने घर पहुंचते ही बेटी मालती पर लुटाया प्यार, देखते रह गए निक जोनास 

प्रियंका चोपड़ा करीब 3 साल के बाद भारत आई थी लेकिन अब वे वापिस अमेरिका लौट चुकी है। घर पहुंचते ही अभिनेत्री ने अपनी बेटी मालती पर खूब प्यार लुटाया।

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा करीब 3 सालों के बाद भारत आई थी, लेकिन कुछ दिन अपने मायके में रहने के बाद वे दोबारा अपने पति और बेटी के पास अमेरिका लौट गई है। घर पहुंचते ही प्रियंका ने अपनी लाड़ली मालती पर खूब प्यार लुटाया, जिसका सबूत सोशल मीडिया पर वायरल हो रही उनकी एक तस्वीर है।

मालती संग खेलती नजर आई प्रियंका

प्रियंका चोपड़ा ने अमेरिका पहुंचते ही बेटी मालती और पति निक जोनास के साथ एक प्यारी सी तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में प्रियंका जमीन पर लेटी हुई है और वे मालती के साथ खेल रही है। वहीं निक जोनास दोनों को प्यार से निहारते हुए नजर आ रहे है। इस तस्वीर को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि प्रियंका के लिए अपने बेटी से इतने दिनों तक दूर रहना काफी मुश्किल रहा होगा।

बता दे कि प्रियंका चोपड़ा बीते 1 नवंबर को भारत पहुंची थी। यहां पर वे अपने ब्रांड से जुडी कंई चीजों को प्रमोट करते हुए नजर आई। इसके अलावा उन्होंने कंई जगहों पर अपनी उपस्थित भी दर्ज कराई। एक्ट्रेस इस दौरान सोशल मीडिया के जरिए फैंस को अपडेटस देती रही।

यह भी पढ़े: प्रियंका चोपड़ा के चेहरे पर दिखी घर आने की ख़ुशी, 3 साल बाद भारत लौटी ‘देसी गर्ल’, देखिए वीडियो  

प्रोफेशनल लाइफ

बात करें प्रियंका चोपड़ा के वर्कफ्रंट की तो वे जल्द ही हिंदी फिल्म ‘जी ले जरा’ में नजर आएंगी। इस फिल्म में उनके साथ आलिया भट्ट और कटरीना कैफ नजर आएंगी। इसके अलावा प्रियंका दो हॉलीवुड फिल्मों ‘सीटाडेल’ और ‘इटस आल कमिंग बैक टू मी’ में नजर आएंगी।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *