प्रियंका चोपड़ा की द स्काई इज पिंक मूवी ने 3 दिन में बॉक्स ऑफिस पर की शानदार कमाई

बॉलीवुड अभिनेता फरहान अख्तर, अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा, ज़ायरा वसीम और रोहित सराफ स्टारर फिल्म ‘द स्काई इज पिंक’ ने तीसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की है।

द स्काई इज पिंक मूवी

द स्काई इज पिंक मूवी बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हो चुकी है। बॉक्स ऑफिस पर द स्काई इज पिंक मूवी दर्शकों को खूब पसंद आ रही है। सत्य घटना पर आधारित फिल्म की कहानी में प्रियंका चोपड़ा, फरहान अख्तर और ज़ायरा वसीम मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। प्रियंका चोपड़ा ने अमेरिकी पॉप सिंगर निक जोनस के साथ शादी करने के बाद लगभग 3 साल बाद इस फिल्म के जरिए बॉलीवुड में वापसी की है। हालांकि प्रियंका चोपड़ा के विश्व भर में फैंस की तादाद को देखते हुए उनकी यह फिल्म शुरुआती दो दिनों में बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाई नहीं कर पाई। लेकिन फिल्म ने तीसरे दिन शानदार कमाई की है।

तरण आदर्श की रिपोर्ट

फिल्म समीक्षक तरण आदर्श के अनुसार, ‘द स्काई इज पिंक’ मूवी ने रिलीज के दिन शुक्रवार को 2.50 करोड़ रुपए की कमाई के साथ ओपनिंग की है। फिल्म ने दूसरे दिन शनिवार को 4 करोड़ रुपए और रविवार के दिन 4.20 करोड़ रुपए की कमाई की है।इस हिसाब से ‘द स्काई इज पिंक मूवी’ की तीन दिन को टोटल कमाई 10.70 करोड़ रुपए हो गई है।

 

View this post on Instagram

 

#TheSkyIsPink is dull… Gathered momentum on Day 2 [Sat], but fell flat on Day 3 [Sun], more so towards evening shows… Even its target audience – multiplex crowd – didn’t embrace it wholeheartedly… Fri 2.50 cr, Sat 4 cr, Sun 4.20 cr. Total: ₹ 10.70 cr. #India biz.

A post shared by Taran Adarsh (@taranadarsh) on


वहीँ फिल्म की कहानी की बात करें तो, ये अदिति और नरेन की है। दोनों के जीन में कोई दोष होने के कारण उसका प्रभाव उसके बच्चों पर पड़ता है। उनकी बेटी आयशा बचपन से ही एक खतरनाक बीमारी का शिकार हो जाती है। नरेन और अदिति पहले ही अपनी बेटी को खो चुके होते हैं। दोनों अब किसी भी कीमत पर अपनी बेटी आयशा को खोना नहीं चाहते। बेटी के इलाज के लिए नरेन और अदिति उसे लंदन ले जाते हैं ,इस तरह एक परिवार के संघर्ष की कहानी दिखाई जाती है। द स्काई इज पिंक फिल्म का निर्देशन सोनाली बोस ने किया है।

4PN HINDI
Whatsapp Channel
Telegram channel

Comments

Translate »

Discover more from www.4Pillar.news

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

कंगना रनौत के बाद अब सारा अली खान करेंगे राजनीति में एंट्री Holi 2024: अमिताभ बच्चन ने पुरे परिवार के साथ धूमधाम से मनाई होली Raveena Tandon ने धूमधाम से मनाया बेटी राशा थडानी का 19वां जन्मदिन क्या बबिता जी संग हो गई है टप्पू की सगाई, जानिए क्या है मामला अनुपम खेर के 69वें बर्थडे पर बेस्टफ्रेंड अनिल कपूर ने थ्रोबैक तस्वीरें शेयर कर दी बधाई
कंगना रनौत के बाद अब सारा अली खान करेंगे राजनीति में एंट्री Holi 2024: अमिताभ बच्चन ने पुरे परिवार के साथ धूमधाम से मनाई होली Raveena Tandon ने धूमधाम से मनाया बेटी राशा थडानी का 19वां जन्मदिन क्या बबिता जी संग हो गई है टप्पू की सगाई, जानिए क्या है मामला अनुपम खेर के 69वें बर्थडे पर बेस्टफ्रेंड अनिल कपूर ने थ्रोबैक तस्वीरें शेयर कर दी बधाई