Priyanka Chopra

बॉलीवुड एक्ट्रेस और पूर्व मिस वर्ल्ड प्रियंका चोपड़ा आज अपना 38 जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। यहां ,जानिए प्रियंका चोपड़ा के बारे में वो बातें जो आप नहीं जानते होंगे।

Priyanka Chopra मिस वर्ल्ड 2000

मिस वर्ल्ड 2000 रह चुकी प्रियंका चोपड़ा को देसी गर्ल के नाम से भी जाना जाता है। उनका जन्म झारखंड के जमशेदपुर में 18 जुलाई 1982 को हुआ था। उनके पिता अशोक चोपड़ा और माता मधु चोपड़ा आर्मी मेडिकल कोर में बतौर कर्नल डॉक्टर रह चुके हैं।

माता-पिता के आर्मी में होने कारण प्रियंका चोपड़ा का बचपन कई शहरों में गुजरा। जिनमें से दिल्ली ,चंडीगढ़ ,अंबाला ,लदाख ,पुणे और बरेली प्रमुख हैं। उनकी प्रारंभिक शिक्षा लखनउ के ‘ ला मार्टिनियर गर्ल्स स्कूल’ में हुई। हायर एजुकेशन के लिए अमेरिका में गई प्रियंका चोपड़ा ने वहां संगीत,थिएटर और पश्चिमी ,शास्त्रीय संगीत की कक्षाएं अटेंड की। यहीं से उनकी अभिनय और मॉडलिंग में रूचि बढ़ी।

मॉडलिंग की दुनिया में प्रियंका चोपड़ा फेमिना मिस इंडिया प्रतियोगिता 2000 में हिस्सा लिया। प्रियंका चोपड़ा ने फेमिना मिस इंडिया ,मिस वर्ल्ड 2000 का ख़िताब जीता। देसी गर्ल पांचवी भारतीय महिला रही जिन्होंने मिस वर्ल्ड का ताज हासिल किया।

Priyanka Chopra का बॉलीवुड करियर

मिस वर्ल्ड का ख़िताब जीतने के बाद देसी गर्ल ने अब्बास मस्तान की हमराज़ फिल्म के साथ साल 2002 में बॉलीवुड  डेब्यू किया। इसके बाद उन्होंने सनी देओल और प्रीति जिंटा के साथ ‘द हीरो:लव स्टोरी ऑफ़ ए स्पाई’ में अभिनय किया।इसके बाद प्रियंका चोपड़ा ने अंदाज़ ,प्लान ,किस्मत असंभव ,ऐतराज ,यकीन ,ब्लफ़मास्टर ,कृष ,डॉन ,अग्निपथ सहित काफी हिंदी फिल्मों में काम किया।

Priyanka Chopra के अवार्ड्स

प्रियंका चोपड़ा को नेशनल फिल्म अवॉर्ड फॉर बेस्ट एक्ट्रेस ,बेस्ट फीमेल डेब्यू अवॉर्ड के अलावा पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया जा चूका है। प्रियंका चोपड़ा टाइम मैगजीन यूएस एंड एशिया के संस्करणों के कवर पर आने वाली पहली भारतीय हैं। ये भी पढ़ें : प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड में Nepotism पर किया खुलासा-मैं रोई थी

Priyanka Chopra की शादी

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने साल 2018 में अमेरिकी पॉप सिंगर निक जोनस के साथ शादी करने के बाद ‘द स्काई इज पिंक’ फिल्म के जरिए बॉलीवुड में कमबैक किया। उनकी इस फिल्म में ज़ायरा वसीम और फरहान अख्तर मुख्य भूमिका में नजर आए।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

IPL 2025 Suspended: BCCI ने जारी किया स्टेटमेंट Amitabh Bachchan ने विक्की कौशल और कटरीना को दी शादी की बधाई Naxal Attack: जानिए कौन है छत्तीसगढ़ नक्सल हमले का मास्टरमाइंड हिड़मा Bajrang Punia बने विश्व के नंबर वन पहलवान India Pakistan Tension: PSL छोड़ स्वदेश लौटना चाहते है विदेशी खिलाड़ी Rohit sharma Retirement: रोहित के टेस्ट रिटायरमेंट पर सचिन तेंदुलकर ने कही ये बात 1O Runs: बैंगलोर ने हैदराबाद को 10 रन से हराया