Priyanka Brother: प्रियंका चोपड़ा के भाई सिद्धार्थ चोपड़ा ने की सगाई

Priyanka Brother: प्रियंका चोपड़ा के छोटे भाई सिद्धार्थ चोपड़ा ने नीलम उपाध्याय संग सगाई कर ली है। हाल ही में उनकी रोका सेरेमनी की कुछ तस्वीरें सामने आई है।

ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) कुछ दिनों पहले भारत आई हुई थी। दरअसल एक्ट्रेस अपने भाई की रोका सेरेमनी अटैंड करने के लिए इंडिया आई थी। जी हाँ… प्रियंका के छोटे भाई सिद्धार्थ चोपड़ा का रोका हो गया है। सिद्धार्थ ने अपनी रूमर्ड गर्लफ्रेंड नीलम उपाध्याय से सगाई की है। हाल ही में दोनों ने अपनी रोका सेरेमनी की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की है। इन तस्वीरों में पीसी की पूरी फैमिली एकसाथ नजर आ रही है।

Priyanka Brother: प्रियंका चोपड़ा के भाई सिद्धार्थ की हुई सगाई

दरअसल हाल ही में सिद्धार्थ चोपड़ा ने अपनी सगाई की कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की है। इन तस्वीरों में पूरी चोपड़ा फैमिली एकसाथ नजर आ रही है। सिद्धार्थ ने अपनी रोका सेरेमनी में कुर्ता-पायजामा और फ्लोरल जैकेट पहनी थी। वहीं होने वाली दुल्हन नीलम ब्लू कलर का खूसबूरत सूट पहने दिखी।

वहीं अपने भाई की रोका सेरेमनी में प्रियंका चोपड़ा ने रेड कलर की साड़ी पहनी थी। निक जोनास भी इस दौरान वाइट-कुर्ता पायजामा पहने देसी अंदाज में दिखे।

प्रियंका ने दी भाई-भाभी को बधाई

प्रियंका चोपड़ा ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर रोका सेरेमनी की तस्वीरें शेयर की है। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए देसी गर्ल ने अपने भाई-भाभी को बधाई दी है। प्रियंका ने लिखा, ‘बधाई हो सिद्धार्थ चोपड़ा और नीलम उपाध्याय। आप दोनों को हमारा प्यार और आशीर्वाद।’

Priyanka Chopra के भाई सिद्धार्थ चोपड़ा ने की सगाई, जानिए कौन है पीसी की होने वाली भाभी नीलम उपाध्याय

कौन है नीलम उपाध्याय ?

बता दे कि नीलम उपाध्याय भी फिल्म इंडस्ट्री से ताल्लुक रखती है। 30 वर्षीय नीलम साउथ की जानी-मानी एक्ट्रेस है। उन्होंने तमिल और तेलगु भाषा की कंई फिल्मों में काम किया है। वहीं बात करें सिद्धार्थ और नीलम के रिलेशनशिप की तो दोनों कई सालों से एक दूसरे को जानते है। सिद्धार्थ कंई बार सोशल मीडिया पर नीलम संग तस्वीरें भी शेयर कर चुके है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *