Site icon 4PILLAR.NEWS

राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा की शादी की तारीख हुई फाइनल,राजस्थान के उदयपुर में इस दिन लेंगे सात फेरे

Raghav Parineeti married: राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा की शादी

Raghav Parineeti married: आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा और बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा की शादी की तारीख फाइनल हो गई है। शादी राजस्थान के उदयपुर में होगी। शादी की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं।

Raghav Chadha Parineeti Chopra married

AAP सांसद राघव चड्ढा और बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। दोनों की शादी राजस्थान के उदयपुर में होगी। शादी 24 सितंबर 2023 को होगी। शादी की सभी रस्में 23,24 सितंबर को उदयपुर के लीला पैलेस और द ओबेरॉय उदयविलास में होंगी। दोनों होटलों में 200 के करीब मेहमानों के ठहरने की व्यवस्था की गई है। इस शादी में 50 से अधिक VVIP मेहमान भी शामिल होंगे।

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी में उनकी कजन सिस्टर प्रियंका चोपड़ा और उनके पति निक जोनास भी शामिल होंगे। शादी में आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी शामिल होंगे।

रिसेप्शन पार्टी

परिवार के करीबी सूत्रों के अनुसार, मेहंदी, हल्दी सेरेमनी और महिला संगीत 23 सितंबर को होगा। शादी के बाद हरियाणा के गुरुग्राम में ग्रैंड रिसेप्शन का आयोजन किया जाएगा। शादी से पहले उदयपुर के लीला पैलेस और द ओबेरॉय उदयविलास होटलों के नजदीक के तीन होटलों में बुकिंग की गई है। शादी में वीवीआईपी मेहमानों के आने की खबर के बाद खुफिया एजेंसियों ने उदयपुर के होटलों का निरीक्षण करना शुरू कर दिया है।

परिणीति-राघव की सगाई

बता दें, लगभग दो महीने पहले परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने निजी तौर पर उदयपुर के होटलों का दौरा किया था। राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा की सगाई 13 मई को दिल्ली के कपूरथला हाउस में  हुई थी। सगाई समारोह में पूर्व केंद्रीय मंती पी चिदंबरम, कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल, शिव सेना नेता आदित्य ठाकरे, दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान शामिल हुए थे।

बता दें, शादी से पहले परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा कई मौकों पर एक साथ देखे गए हैं। हाल ही में राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा ने एक साथ पूजा भी की थी। जिसके वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थीं

Exit mobile version