Jagdamba Temple: नव्या संग मंदिर में दर्शन करने पहुंचे राहुल, दिशा परमार

Jagdamba Temple: बेटी नव्या संग महालक्ष्मी जगदंबा मंदिर में दर्शन करने पहुंचे राहुल वैद्य और दिशा परमार, वीडियो शेयर कर कही ये बात 

Jagdamba Temple: राहुल वैद्य और और दिशा परमार हाल ही में अपनी बेटी नव्या के साथ महालक्ष्मी जगदंबा मंदिर में दर्शन करने पहुंचे। कपल ने इस दौरान का एक वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर किया है।

Jagdamba Temple पहुंचे राहुल वैद्य और दिशा परमार

टीवी का मशहूर कपल राहुल वैद्य और दिशा परमार कुछ महीनों पहले ही एक बेटी नव्या के पेरेंट्स बने है। दोनों अक्सर अपनी बेटी संग तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते है। वहीं हाल ही में राहुल और दिशा अपनी बेटी के साथ महालक्ष्मी जगदंबा मंदिर में दर्शन करने पहुंचे। हाल ही में उन्होंने इस दौरान का एक वीडियो शेयर किया है।

Jagdamba Temple:राहुल-दिशा ने बेटी नव्या संग लिया माता का आशीर्वाद

सामने आए वीडियो में राहुल और और दिशा को अपनी नन्ही बेटी नव्या के साथ माता के दर्शन करते देखा जा सकता है। इसके बाद कपल ने मंदिर के गऊशाला में गौमाता से भी अपनी बेटी को मिलवाया। इस वीडियो को शेयर करते हुए राहुल ने लिखा, ‘ जब मेरा जन्म हुआ था तो मेरी माताजी ने मुझे भी इसी महालक्ष्मी माता के चरणों में रखकर आशीर्वाद लिया था। वैसे ही हमारी बिटिया नव्या को माताजी के चरणों में रखकर दिशा और मैंने उसके लिए आशीर्वाद लिया। मंदिर के परिसर में एक गौशाला का ये वीडियो।’

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top