Jagdamba Temple: राहुल वैद्य और और दिशा परमार हाल ही में अपनी बेटी नव्या के साथ महालक्ष्मी जगदंबा मंदिर में दर्शन करने पहुंचे। कपल ने इस दौरान का एक वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर किया है।
Jagdamba Temple पहुंचे राहुल वैद्य और दिशा परमार
टीवी का मशहूर कपल राहुल वैद्य और दिशा परमार कुछ महीनों पहले ही एक बेटी नव्या के पेरेंट्स बने है। दोनों अक्सर अपनी बेटी संग तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते है। वहीं हाल ही में राहुल और दिशा अपनी बेटी के साथ महालक्ष्मी जगदंबा मंदिर में दर्शन करने पहुंचे। हाल ही में उन्होंने इस दौरान का एक वीडियो शेयर किया है।
Jagdamba Temple:राहुल-दिशा ने बेटी नव्या संग लिया माता का आशीर्वाद
सामने आए वीडियो में राहुल और और दिशा को अपनी नन्ही बेटी नव्या के साथ माता के दर्शन करते देखा जा सकता है। इसके बाद कपल ने मंदिर के गऊशाला में गौमाता से भी अपनी बेटी को मिलवाया। इस वीडियो को शेयर करते हुए राहुल ने लिखा, ‘ जब मेरा जन्म हुआ था तो मेरी माताजी ने मुझे भी इसी महालक्ष्मी माता के चरणों में रखकर आशीर्वाद लिया था। वैसे ही हमारी बिटिया नव्या को माताजी के चरणों में रखकर दिशा और मैंने उसके लिए आशीर्वाद लिया। मंदिर के परिसर में एक गौशाला का ये वीडियो।’
- काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन करने पहुंची तमन्ना भाटिया, इंडस्ट्री में 19 साल पुरे होने पर लिया महादेव का आशीर्वाद
- अदिति राव हैदरी ने गुपचुप तरीके से बॉयफ्रेंड सिद्धार्थ संग रचाई शादी, तेलंगाना के मंदिर में लिए सात फेरे
- रवीना टंडन ने बेटी राशा थडानी संग किए त्र्यंबकेश्वर शिव मंदिर में दर्शन, महादेव की भक्ति में लीन नजर आई एक्ट्रेस
- परिणीति चोपड़ा ने सिद्धिविनायक मंदिर में टेका मत्था, पूजा-अर्चना कर लिया गणपति बप्पा का आशीर्वाद
- शिवांगी जोशी ने फैमिली संग काशी विश्वनाथ मंदिर में किए दर्शन, भगवान शिव की भक्ति में लीन नजर आई एक्ट्रेस
- Hanuman Jayanti के शुभ अवसर पर हनुमान मंदिर पहुंची रानी मुखर्जी, पूजा-अर्चना कर लिया बजरंगबली का आशीर्वाद

