एक्ट्रेस पायल रोहतगी को राजस्थान पुलिस ने किया गिरफ्तार

बॉलीवुड अभिनेत्री पायल रोहतगी को राजस्थान के बूंदी थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस बात की जानकारी खुद पायल रोहतगी के ट्विटर एकाउंट पर अपडेट की गई है।

अभिनेत्री पायल रोहतगी को पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू पर आपत्तिजनक टिप्पणी के लिए हिरासत में लिया गया है। इस संबंध में एसपी ममता गुप्ता बताया कि पायल रोहतगी पर केस दर्ज कर उन्हें हिरासत में लिया गया है। इससे पहले पायल रोहतगी पर एक आपत्तिजनक वीडियो शेयर करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया था। अभिनेत्री पर स्वतंत्रता सेनानी मोती लाल नेहरू और उनके परिवार के खिलाफ वीडियो में आपत्तिजनक टिप्पणी करने के साथ-साथ पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की पत्नी को बदनाम करने का आरोप लगाया गया था।

कांग्रेस की युवा इकाई के नेता चर्मेश शर्मा द्वारा की गई शिकायत के आधार पर पायल रोहतगी पर आईटी एक्ट 66 और 67 के तहत मामला दर्ज किया गया है। शर्मा का आरोप था की पायल रोहतगी ने पंडित जवाहर लाल नेहरू की पत्नी को बदनाम करने के लिए झूठे आरोप लगाकर उनका अपमान किया है।

आपको बता दें, अभिनेत्री पायल रोहतगी बिग बॉस के सीजन 8 में बतौर प्रतियोगी नजर आई थी। इसके अलावा पायल रोहतगी ने कई बॉलीवुड फिल्मों में भी काम किया है। अभिनेत्री ने 2002 में ‘ये क्या हो रहा है’ फिल्म के साथ बॉलीवुड में डेब्यू किया था। साल 2015 में पायल ‘नच बलिए’ के सीजन 7 में भी नजर आई थी

4PN HINDI
Whatsapp Channel
Telegram channel

4pillar

4pillar.news भारत का प्रमुख हिंदी समाचार पोर्टल है। स्वतंत्र और निष्पक्ष समाचार के लिए हमेशा प्रतिबद्ध हैं हम।

4pillar has 8948 posts and counting. See all posts by 4pillar

Comments

Translate »

Discover more from www.4Pillar.news

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

कंप्यूटर का गलत बटन दबने की वजह से पति-पत्नी का हुआ तलाक कुत्ते के लिए कोर्ट पहुंची अभिनेत्री आयशा जुल्का ब्रह्मांड का रहस्य बताने वाले पीटर हिग्स का निधन बहुत दिलचस्प है रश्मिका मंदाना के नेशनल क्रश बनने की कहानी कंगना रनौत के बाद अब सारा अली खान करेंगे राजनीति में एंट्री
कंप्यूटर का गलत बटन दबने की वजह से पति-पत्नी का हुआ तलाक कुत्ते के लिए कोर्ट पहुंची अभिनेत्री आयशा जुल्का ब्रह्मांड का रहस्य बताने वाले पीटर हिग्स का निधन बहुत दिलचस्प है रश्मिका मंदाना के नेशनल क्रश बनने की कहानी कंगना रनौत के बाद अब सारा अली खान करेंगे राजनीति में एंट्री