World News

साउथ अफ्रीका से भागे राजेश और अतुल गुप्ता ब्रदर्स दुबई में हुए गिरफ्तार

Gupta Brothers: मूल रूप से भारत के सहारनपुर के रहने वाला गुप्ता परिवार 1990 की शुरुआत में दक्षिण अफ्रीका चला गया था। जहां उन्होंने जूतों की दुकान खोली थी।

Gupta Brothers दुबई में हुए गिरफ्तार

इसके बाद उन्होंने आईटी , मीडिया , खनन कंपनियों को शामिल करने के लिए विस्तार किया। जिनमें से उनका अधिकांश कारोबार बंद हो चुका है या अब बिक चुका है।

गुप्ता ब्रदर्स गिरफ्तार

न्यूज़ एजेंसी पीटीआई की खबर के अनुसार दक्षिण अफ्रीकी सरकार ने सोमवार के दिन कहा कि संयुक्त अरब अमीरात में कानून प्रवर्तन अधिकारियों ने राजेश और अतुल गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया है। लेकिन यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि उनका तीसरा भाई अजय गिरफ्तार क्यों नहीं किया गया ?

पूर्व राष्ट्रपति जैकब जुमा का मिला था साथ

गुप्ता बंधुओं पर दक्षिण अफ्रीका में पूर्व राष्ट्रपति जैकब जुमा के साथ अपने संबंधों का इस्तेमाल कर आर्थिक लाभ के लिए और वरिष्ठ नियुक्तियों को प्रभावित करने का आरोप है। हालांकि इन आरोपों का उन्होंने खंडन किया है।

अधिकारियों ने कहा कि 2018 में दक्षिण अफ्रीका में राष्ट्रीय संस्थानों से अरबों रैंड लूटने के बाद गुप्ता परिवार दुबई चला गया था। दक्षिण अफ्रीका के न्याय और सुधार सेवा विभाग ने सोमवार को दिन एक अधिकारिक बयान में कहा ,” न्याय और सुधार सेवा मंत्रालय पुष्टि करता है कि उसे संयुक्त अरब अमीरात में कानून प्रवर्तन अधिकारियों से सूचना मिली है कि भगोड़े अतुल और राजेश गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया गया है। ”

रेड कॉर्नर नोटिस

विश्व स्तर पर कानूनी एजेंसियों को सतर्क करने के लिए गुप्ता ब्रदर्स के लिए इंटरपोल ने रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया था। गुप्ता परिवार 2018 में दक्षिण अफ्रीका से भाग कर दुबई आ गया था। जिसके बाद उनके खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया गया था।

इससे पहले दक्षिण अफ्रीका ने संयुक्त राष्ट्र में गुप्ता ब्रदर्स को दक्षिण अफ्रीका वापस लाने की अपील की थी। लेकिन संयुक्त अरब अमीरात और दक्षिण अफ्रीका के बीच प्रत्यर्पण संधि नहीं थी। यही वजह थी कि गुप्ता ब्रदर्स को वापस नहीं ले जाया जा सका। वहीं जून 2021 में प्रत्यर्पण संधि पर हस्ताक्षर किए गए। जिसके बाद दक्षिण अफ्रीका ने इनके प्रत्यर्पण का अनुरोध किया था। फ़िलहाल गुप्ता ब्रदर्स दुबई पुलिस की हिरासत में हैं। Published on: Jun 7, 2022 at 08:02

pillar

4Pillar.News एक भारतीय डिजिटल समाचार मंच है, जिसकी स्थापना 2018 में की गई थी। यह मंच मुख्यतः स्वतंत्र, निष्पक्ष और सत्यनिष्ठ पत्रकारिता पर केंद्रित है। इसके चार मुख्य स्तंभ – निष्पक्षता, सत्यता, उत्तरदायित्व और पारदर्शिता – के आधार पर इसका नाम "4Pillar" रखा गया है।www.4PillarNews राजनीति, व्यवसाय, खेल, मनोरंजन, विज्ञान, प्रौद्योगिकी, और अंतरराष्ट्रीय समाचार सहित विभिन्न विषयों पर गहन और विश्लेषणात्मक समाचार प्रस्तुत करता है। यह समाचार प्लेटफॉर्म एक जिम्मेदार मीडिया स्रोत है, जहां खबरों की सटीकता और विश्वसनीयता पर विशेष ध्यान दिया जाता है।प्लेटफॉर्म का उद्देश्य पाठकों कों को गुणवत्तापूर्ण जानकारी और समाचार प्रदान करना है, जिससे वे सशक्त बन सकें और सूचित निर्णय ले सकें। 4Pillar.News का यह भी उद्देश्य है कि यह झूठी खबरों और प्रोपेगैंडा से मुक्त वातावरण बनाए रखे।इस मंच ने अपने शुरुआती वर्षों में ही व्यापक पहचान बनाई और सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफार्मों के माध्यम से अपनी पहुंच को व्यापक किया। 4Pillar News के संपादकीय और रिपोर्टिंग टीम में अनुभवी पत्रकार, लेखकों और विश्लेषकों का समूह शामिल है, जो तटस्थ और व्यापक दृष्टिकोण से समाचारों का प्रसार करते हैं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *