Coolie Movie collection: सुपर स्टार रजनीकांत की कुली मूवी स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पर सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। जानिए फिल्म की टोटल कमाई।
Coolie Movie First day worldwide collection
थलाइवा की मच अवेटेड फिल्म कुली 14 अगस्त 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म ने रिलीज होते ही बॉक्स से लेकर वर्ल्डवाइड कलेक्शन के मामले में इस साल की सभी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है। फिल्म ने फर्स्ट डे कलेक्शन में कई रिकॉर्ड बनाए हैं। यह न केवल रजनीकांत के करियर की सबसे बड़ी ओपनर फिल्म बनी है बल्कि 2025 की भी ओपनर बन गई है। नीचे फिल्म की टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और प्री-रिलीज कमाई के आकंड़े दिए गए हैं।
एडवांस बुकिंग और अन्य स्रोतों से कमाई
कुली ने रिलीज से पहले ही एडवांस बुकिंग, डिजिटल, सैटेलाइट, संगीत और अंतराष्ट्रीय अधिकारों की बिक्री से भारी भरकम कमाई की। फिल्म ने रिलीज से पहले जिन स्रोतों के जरिए तगड़ी कमाई की है, उनका विवरण इस प्रकार है-
- एडवांस बुकिंग: फिल्म की एडवांस बुकिंग 8 अगस्त से शुरू हो चुकी थी। एडवांस बुकिंग में फिल्म ने लगभग 55.5 करोड़ रुपए की कमाई की।
- कुली फिल्म ने अंतराष्ट्रीय बाजारों में 57.9 करोड़ रुपए की कमाई की।
- फिल्म ने वैश्विक स्तर पर 112.80 करोड़ रुपए की एडवांस बुकिंग की।
अंतराष्ट्रीय अधिकार बिक्री
- फिल्म के अंतराष्ट्रीय अधिकार वितरण की बिक्री 68 करोड़ रुपए में हुई।
- डिजिटल सैटेलाइट और म्यूजिक अधिकारों की बिक्री के बारे में बात करें तो कुली फिल्म ने इन स्रोतों के जरिए लगभग 250 करोड़ रुपए की कमाई की थी। जो इसके भारी भरकम बजट 375 करोड़ का आधे से भी ज्यादा हिस्सा है।
कुली फिल्म की क्षेत्रीय टिकट बिक्री का विवरण
- तमिनाडु में शो शुरू होने के बावजूद, फिल्म ने पहले दिन 18.90 करोड़ रुपए की बिक्री दर्ज की।
- केरल में प्रति घंटे 50,000 टिकट बिके।
- हिंदी बेल्ट में शुरू में टिकट बिक्री धीमी थी लेकिन शो शुरू होने के बाद इसमें इजाफा हुआ।
कुली फिल्म की पहले दिन की बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
Coolie Movie collection: रजनीकांत की कुली ने रिलीज के दिन बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया और कई रिकॉर्ड तोड़े। कुली फिल्म की पहले दिन की कमाई के आंकड़े निम्नलिखित हैं।
- कुली फिल्म ने भारत में पहले दिन 71 करोड़ रुपए की कमाई की है। फिल्म के तमिल वर्जन ने 45 करोड़, तेलुगु वर्जन ने 15 करोड़, हिंदी वर्जन ने 6.5 करोड़ और कन्नड़ वर्जन ने 50 लाख रुपए की कमाई की है।
Coolie Movie collection: कुली फिल्म की पहले दिन की वैश्विक कमाई
थलाइवा की संभावित ब्लॉकबस्टर फिल्म ने रिलीज के दिन वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 171 करोड़ रुपए की कमाई की है। जो किसी कॉलीवुड फिल्म की अब तक की सबसे बड़ी वैश्विक ओपनिंग है।
इससे पहले रजनीकांत की 2.0 फिल्म ने ओपनिंग डे पर लगभग 75 करोड़ रुपए की कमाई की थी। उनकी जेलर फिल्म ने 56.6 करोड़ की ओपनिंग की थी। कूल मिलाकर रजनीकांत की कुली फिल्म ओपनिंग के मामले में उनकी सबसे बड़ी फिल्म है।
ये भी पढ़ें: 32 साल बाद एक बार फिर साथ नजर आएंगे अमिताभ बच्चन और रजनीकांत
कुली फिल्म का टोटल कलेक्शन
- प्री-रिलीज कमाई: 300 करोड़ से अधिक
- पहले दिन भारत में कलेक्शन: 71.5 करोड़ रुपए
- फर्स्ट डे ग्रॉस कलेक्शन: 171 करोड़ रुपए
Coolie Movie collection: इस हिसाब से रजनीकांत की कुली फिल्म ने रिलीज के दिन टोटल 471 करोड़ रुपए के करीब कमाई की है जो एक रिकॉर्ड है। बता दें, ये आंकड़े सटीक नहीं हैं। इसमें थोड़ा बहुत बदलाव भी हो सकता है।