4PILLAR.NEWS

Latest Hindi News आज का समाचार

National

JEE एडवांस्ड में रैंक वन हासिल करने वाले रजित गुप्ता ऐसे बने टॉपर

Rajit Gupta ने JEE Advanced result में आल इंडिया रैंक 1 हासिल कर देश का नाम रोशन किया है। यहां रजित गुप्ता के बारे में विस्तृत जानकारी दी जा रही है।

Rajit Gupta की पृष्ठभूमि और पारिवारिक जानकारी

रजित गुप्ता राजस्थान के कोटा शहर के महावीर नगर क्षेत्र के निवासी हैं। उनके पिता दीपक गुप्ता बीएसएनएल उपमंडल अभियंता हैं। उनकी मां डॉ श्रुति अग्रवाल कोटा के जेडीबी कॉलेज में गृह विज्ञान की प्रोफेसर हैं।

सबसे दिलचस्प बात यह है कि उनके (Rajit Gupta के) पिता भी 1994 में राजस्थान राजस्थान प्री-इंजीनियरिंग टेस्ट RPTET में 48वां रैंक हासिल कर चुके हैं। उन्होंने भी एलन करियर इंस्टीट्यूट, कोटा से पढ़ाई की है।

रजित की शिक्षा का माहौल

माता पिता के पढ़े लिखे होने के कारण रजित को घर में पढ़ाई योग्य माहौल मिला है। उनके माता-पिता दोनों ही शिक्षित हैं और तकनीकी/शैक्षणिक पृष्ठभूमि से हैं।

रजित गुप्ता की शैक्षणिक उपलब्धियां

JEE एडवांस्ड 2025: राजित ने 360 में से 332 अंक प्राप्त कर आल इंडिया रैंक वन हासिल किया है। उन्होंने यह उपलब्धि आईआईटी दिल्ली जोन से हासिल की है। उन्होंने जेईई मेंस के दोनों सत्रों में 100 प्रतिशतक स्कोर किया। रजित ने दसवीं कक्षा में 96.8 प्रतिशत अंक हासिल किए।

रजित ने कोटा के प्रतिष्ठित एलन करियर इंस्टीट्यूट से जेईई की तैयारी की, जिसे इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षाओं के लिए देश का सर्वश्रेष्ठ कोचिंग सेंटर माना जाता है।

गुप्ता जी के लड़के की तैयारी और रणनीति
  • उन्होंने नियमित रूप से प्रतिदिन 7-8 घंटे अध्ययन किया और मॉक टेस्ट पर विशेष ध्यान दिया।
  • राजित ने कभी भी कोई सख्त दिनचर्या का पालन नहीं किया। जब भी उसका मन करता, वह पढ़ाई करता था, लेकिन पढ़ाई करते समय उसका पूरा ध्यान केंद्रित रहता था।
  • किसी भी विषय पर आगे बढ़ने से पहले सभी संदेहों को दूर करना उनकी रणनीति का हिस्सा था।
  • राजित ने अपनी गलतियों को दोहराने से बचने पर विशेष ध्यान दिया।
  • पढ़ाई के बीच में वह दोस्तों और परिवार के साथ समय बिताकर तनाव से बचने की कोशिश करता था। एक बार जेईई मेन के बाद उसने अपने पिता से कहा कि उत्तरों के मिलान के बारे में चिंता न करें।
कोटा के छोरों ने किया कमाल

कोटा के चार छात्रों ने जेईई एडवांस 2025 के टॉप -10 में जगह बनाई: रजित गुप्ता (एआईआर 1), सक्षम जिंदल (एआईआर 2), अक्षत चौरसिया (एआईआर 6), और देवेश पंकज (एआईआर 8)।

इस बार जेईई एडवांस्ड में कुल 1,80,422 उम्मीदवारों में से 54,378 उत्तीर्ण हुए। जिनमें से 9,404 लड़कियां थी। जिनमें से, आईआईटी खड़गपुर जोन के देवदत्त माझी ने AIR 16 (312/360 अंक) हासिल किए।

HSSC Recruitment: हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने ग्रुप C के 3134 पदों पर निकाली भर्ती, अधिकतम उम्र 42 वर्ष

pillar

4Pillar.News एक भारतीय डिजिटल समाचार मंच है, जिसकी स्थापना 2018 में की गई थी। यह मंच मुख्यतः स्वतंत्र, निष्पक्ष और सत्यनिष्ठ पत्रकारिता पर केंद्रित है। इसके चार मुख्य स्तंभ – निष्पक्षता, सत्यता, उत्तरदायित्व और पारदर्शिता – के आधार पर इसका नाम "4Pillar" रखा गया है।www.4PillarNews राजनीति, व्यवसाय, खेल, मनोरंजन, विज्ञान, प्रौद्योगिकी, और अंतरराष्ट्रीय समाचार सहित विभिन्न विषयों पर गहन और विश्लेषणात्मक समाचार प्रस्तुत करता है। यह समाचार प्लेटफॉर्म एक जिम्मेदार मीडिया स्रोत है, जहां खबरों की सटीकता और विश्वसनीयता पर विशेष ध्यान दिया जाता है।प्लेटफॉर्म का उद्देश्य पाठकों कों को गुणवत्तापूर्ण जानकारी और समाचार प्रदान करना है, जिससे वे सशक्त बन सकें और सूचित निर्णय ले सकें। 4Pillar.News का यह भी उद्देश्य है कि यह झूठी खबरों और प्रोपेगैंडा से मुक्त वातावरण बनाए रखे।इस मंच ने अपने शुरुआती वर्षों में ही व्यापक पहचान बनाई और सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफार्मों के माध्यम से अपनी पहुंच को व्यापक किया। 4Pillar News के संपादकीय और रिपोर्टिंग टीम में अनुभवी पत्रकार, लेखकों और विश्लेषकों का समूह शामिल है, जो तटस्थ और व्यापक दृष्टिकोण से समाचारों का प्रसार करते हैं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *