Rameshbabu Praggnanandhaa

Rameshbabu Praggnanandhaa बने ग्रैंड चेस टूर 2026 के चैंपियन, रचा इतिहास

Rameshbabu Praggnanandhaa ने ग्रैंड चेस टूर 2026 का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया है। वे ऐसा करने वाले पहले भारतीय शतरंज खिलाड़ी बन गए हैं। रमेशबाबू प्रज्ञानंद नेअमेरिका में आयोजित ग्रैंड चेस टूर फ़ाइनल में फैबियानो कारुआना को 15-13 से हराया।

Rameshbabu Praggnanandhaa ने कारुआना को 15-13 से हराकर जीता पहला खिताब

भारतीय शतरंज के युवा सितारे रमेशबाबू प्रज्ञानंद ने शतरंज की दुनिया में एक नया इतिहास रच दिया है। अमेरिका के सेंट लुइस में खेले गए ग्रैंड चेस टूर फाइनल 2026 के खिताबी मुकाबले में प्रज्ञानानंदा ने अमेरिकी ग्रैंडमास्टर और गत चैंपियन फैबियानो कारुआना को कड़े मुकाबले में 15-13 के स्कोर से मात दी है। इस जीत के साथ ही प्रज्ञानानंदा ग्रैंड चेस टूर का खिताब जीतने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं।

Rameshbabu Praggnanandhaa का फाइनल मुकाबला

प्रज्ञानानंदा और कारुआना के बीच फाइनल मुकाबला बेहद रोमांचक रहा, जिसमें दोनों खिलाड़ियों ने क्लासिकल, रैपिड और ब्लिट्ज़ फॉर्मेट में जमकर टक्कर दी। कड़े मुकाबले के बाद प्रज्ञानानंदा ने 15-13 के अंतर से बाजी अपने नाम की और खिताब पर कब्जा जमाया। इससे पहले सेमीफाइनल में प्रज्ञानानंदा ने जर्मनी के विंसेंट कीमर को एकतरफा अंदाज में 17-3 के भारी अंतर से हराकर फाइनल में जगह बनाई थी।

ग्रैंड चेस टूर चैपियनशिप टूर्नामेंट

2026 ग्रैंड चेस टूर की शुरुआत मई महीने में हुई थी और यह वारसॉ, बुखारेस्ट, ज़ाग्रेब होते हुए अमेरिका के सेंट लुइस में फाइनल के साथ संपन्न हुआ। इस साल टूर का कुल इनामी राशि 2 मिलियन डॉलर रही, जिसमें से खिताब जीतने पर प्रज्ञानानंदा को करीब 2 लाख डॉलर का इनाम मिला।

भारतीय शतरंज के लिए बड़ी उपलब्धि

गुकेश डी के विश्व चैंपियन बनने के बाद अब प्रज्ञानानंदा की यह जीत भारतीय शतरंज के स्वर्णिम दौर की एक और मिसाल है। कम उम्र में ही दुनिया के दिग्गज खिलाड़ियों को पछाड़कर प्रज्ञानानंदा ने साबित कर दिया है कि भारत अब शतरंज की महाशक्ति बनकर उभर रहा है। शतरंज प्रेमियों और देशवासियों ने प्रज्ञानानंदा की इस ऐतिहासिक जीत पर सोशल मीडिया पर बधाइयों का तांता लगा दिया है।

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top