Site icon 4PILLAR

करीना-सैफ के बेटे जेह की बर्थडे पार्टी में लगा सितारों का मेला, बेटी राहा संग पहुंचे रणबीर कपूर 

Birthday Party: जेह की बर्थडे पार्टी में लगा सितारों का मेला

Birthday Party: करीना कपूर और सैफ अली खान ने अपने छोटे बेटे जहांगीर अली खान के तीसरे बर्थडे पर एक पार्टी रखी है। इस पार्टी में रणबीर कपूर अपनी बेटी राहा कपूर के साथ पहुंचे। वहीं सोनम कपूर को इस दौरान अपने बेटे वायु के साथ इस पार्टी में देखा गया।

सैफ अली खान और करीना कपूर के छोटे बेटे जहांगीर अली खान आज 21 फरवरी को 3 साल के हो गए है। करीना-सैफ अपने जेह बाबा के बर्थडे पर एक ग्रैंड पार्टी होस्ट की। वहीं अब इस पार्टी में सितारों का आना शुरू हो गया है। रणबीर कपूर और  सोनम कपूर सहित कंई बॉलीवुड सेलेब्स अपने बच्चों के साथ को इस पार्टी में जाते हुए स्पॉट किया गया।

Birthday Party: स्टाइलिश अंदाज में नजर आए सैफ-करीना

सैफ-करीना अपने बेटे जेह की बर्थडे पार्टी काफी स्टाइलिश अंदाज में नजर आए। करीना ने इस दौरान ब्लू डेनिम और ग्रीन ब्लेजर कैरी किया। वहीं इस सैफ इस दौरान कुर्ता पायजामा और ब्लैक गॉगल्स पहने दिखे।

हैंडसम दिखे बर्थडे बॉय

अपनी बर्थडे पार्टी में जहांगीर अली खान काफी हैंडसम दिखे। जेह को इस दौरान ब्लू एंड वाइट ऑउटफिट में देखा गया। बर्थडे बॉय ने इस दौरान अपनी प्यारी सी स्माइल से सभी का दिल जीत लिया।

बेटी राहा कपूर के साथ पहुंचे रणबीर कपूर

रणबीर कपूर को इस बर्थडे पार्टी में अपनी बेटी राहा के साथ स्पॉट किया गया। इस दौरान रणबीर की भांजी समायरा भी उनके साथ नजर आई। मामा-भांजी ने इस दौरान पैपराजी को खूब पोज दिए।

बेटे वायु के साथ पहुंची सोनम कपूर

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर ने भी जेह की बर्थडे पार्टी को अटैंड किया। इस बर्थडे पार्टी में सोनम अपने बेटे वायु के साथ पहुंची थी।

Exit mobile version