Site icon 4PILLAR.NEWS

Ranbir Kapoor : सफेद शेरवानी पहनकर फिर से दूल्हा बने रणबीर कपूर, बारातियों संग खूब डांस करते नजर आए एक्टर 

Ranbir Kapoor : सफेद शेरवानी पहनकर फिर से दूल्हा बने रणबीर कपूर

Ranbir Kapoor : इस दौरान रणबीर कपूर सफेद शेरवानी पहनकर दूल्हे बने नजर आ रहे है। वहीं उन्हें अन्य लोगों के साथ खूब डांस करते हुए भी देखा जा सकता है।

बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) ने साल 2022 में एक्ट्रेस आलिया भट्ट संग शादी रचाई थी। इस स्टार कपल की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी। वहीं अब अपनी शादी के दो साल बाद रणबीर एक बार फिर दूल्हे बने नजर आ रहे है। दरअसल एक्टर ने ये लुक एक रैंप वॉक के लिए अपनाया। रणबीर की इस दौरान की कंई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।

दूल्हा बने Ranbir Kapoor

दरअसल रणबीर कपूर ने दूल्हे का ये लुक मशहूर डिजाइनर तरुण तहिलियानी के शो के लिए अपनाया था। दिल्ली में हुए इस शो के रणबीर कपूर शो स्टॉपर भी बने। सामने आए वीडियो में रणबीर हल्की गुलाबी और सफेद रंग की शेरवानी पहने दूल्हा बने नजर आ रहे है। वहीं  इसके साथ ही उन्होंने सर पर पगड़ी भी पहनी हुई है।

रणबीर ने किया डांस

वहीं एक अन्य वीडियो में रणबीर कपूर को खूब डांस करते देखा जा सकता है। इस दौरान एक्टर की ढोल नगाड़ों के साथ एंट्री होती है और वे स्टेज पर अन्य मॉडल्स के साथ खूब डांस करते है।

रणबीर कपूर का ये लुक सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। कंई सोशल मीडिया यूजर्स ने कमेंट कर उनकी खूब तारीफ की है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘रणबीर कितना हैंडसम लग रहा है।’ एक ने लिखा, ‘आलिया कितनी लकी है कि उन्हें रणबीर जैसा हैंडसम इंसान मिला।’ कंई अन्य फैंस ने भी इसी तरह के कमेंट कर उनकी तारीफ की है।

Christmas 2024: राहा कपूर ने पैपराजी को विश किया मैरी क्रिसमस, बेटी को देख मुस्कुराते रहे रणबीर कपूर और आलिया भट्ट 

यह भी देखें :  बेटी राहा कपूर के साथ घूमने निकले रणबीर कपूर, पैपराजी को दिए क्यूट पोज 

Exit mobile version