रणबीर कपूर ने मतदान केंद्र पर छुए प्रेम चोपड़ा के पैर, वीडियो देख फैंस कर रहे तारीफ 

Ranbir Kapoor Video:रणबीर कपूर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में रणबीर पोलिंग बूथ पर दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा के पैर छूते हुए नजर आ रहे है।

इन दिनों पुरे देश में लोकसभा चुनाव का माहौल है। वहीं आज 20 तारीख को मुंबई में वोटिंग हुई। आज अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, सलमान खान, आमिर खान, ऐश्वर्या बच्चन, दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह सहित तमाम बॉलीवुड सितारे वोट डालने पहुंचे। वहीं बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर ने भी आज मतदान किया। वोट डालने के बाद उन्होंने पैपराजी को भी पोज दिए। वहीं हाल में रणबीर का एक वीडियो सामने आया है जिसे देख फैंस उनके संस्कारों की खूब तारीफ कर रहे है।

Ranbir Kapoor Video: रणबीर कपूर पैर छुकर लिया प्रेम चोपड़ा का आशीर्वाद

सामने आए वीडियो में रणबीर कपूर को मतदान केंद्र पर देखा जा सकता है। इस दौरान उनकी मुलाकात दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा से होती है। चोपड़ा को देखते ही रणबीर उनके पैर छूते है और फिर उनसे गले मिलते है।

फैंस कर रहे तारीफ

रणबीर का ये वीडियो फैंस सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। ये  वीडियो देख फैंस उनके संस्कारों क तारीफ करते नहीं थक रहे है।

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top