रणवीर अल्लाहबदिया ने ‘इंडिया गॉट लेटेंट’ विवाद के 2 महीने बाद शेयर किया पहला वीडियो, कहा- ‘कहने को तो बहुत कुछ है लेकिन…’
Ranveer Allahbadia Comeback: ‘इंडिया गॉट लेटेंट’ विवाद के 2 महीने बाद अपने काम पर वापिस लौटे रणवीर अल्लाहबदिया ने इसे अपना पुनर्जन्म बताया है। इसके साथ ही उन्होंने एक यूट्यब वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें वे…
मशहूर यूट्यबर, पॉडकास्टर और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर रणवीर अल्लाहबदिया पिछले दिनों समय रैना के शो ‘इंडिया गोट लेटेंट’ पर पहुंचे थे। इस शो में उन्होंने माता-पिता को लेकर एक अश्लील टिप्पणी की थी, जिसके बाद देशभर में बवाल मच गया था। रणवीर और इस शो के कंई अन्य लोगों के खिलाफ कंई एफआईर दर्ज की गई। इसके अलावा उन्हें सोशल मीडिया पर भी काफी नफरत झेलनी पड़ी और उन्हें व उनके परिवार को धमकियाँ भी दी गई। इतना सब कुछ बर्दाश्त करने के बाद अब रणवीर अब वापिस (Ranveer Allahbadia Comeback) अपने काम पर लौट चुके है। हाल ही में उन्होंने कुछ तस्वीरें और एक वीडियो शेयर करते हुए लोगों से अपने मन की बात कहीं है।
अपनी वापसी को रणवीर ने बताया पुनर्जन्म, Ranveer Allahbadia Comeback
दरअसल कुछ समय पहले ही रणवीर अल्लाहबदिया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से कुछ तस्वीरें शेयर की है। पहली तस्वीर में रणवीर अपने टीम मेंबर्स के साथ सेल्फी लेते नजर आ रहे है। दूसरी तस्वीर में उन्हें लैपटॉप पर काम करते देखा जा सकता है। तीसरी फोटो में अपनी दादी के साथ नजर आ रह है। चौथी तस्वीर में उन्हें अपने डॉगी के साथ खेलते देखा जा सकता है। वहीं पांचवी और अंतिम तस्वीर में उन्हें अपनी टीम के साथ देखा जा सकता है।
इन फोटोज को शेयर करते हुए रणवीर ने एक खास कैप्शन भी लिखा है। उन्होंने लिखा, “मेरे प्रियजनों को धन्यवाद, ब्रह्मांड को धन्यवाद। एक नया ब्लेस्ड अध्याय शुरू हो रहा है- पुनर्जन्म।”
नफरत से लेकर धमकियों तक, रणवीर अल्लाहबदिया ने सहा इतना सब
इसके अलावा रणवीर ने अपने यूट्यूब अकाउंट पर एक वीडियो भी शेयर किया है। इस वीडियो की शुरूवात में लिखा आता है- “कहने को तो बहुत कुछ है लेकिन अभी नहीं। आपके धैर्य के लिए धन्यवाद।” वहीं इसके बाद रणवीर कहते है- “नमस्ते दोस्तों, पहले तो ये कहना चाहूंगा कि सभी स्पोर्ट्स और शुभचिंतकों को थैंक्यू। आपके और आपके पॉजिटिव मैसेजस ने मुझे और मेरे परिवार को काफी हेल्प किया, क्योंकि ये फेज काफी मुश्किल था। खुलेआम ऐसे हिंसक धमकियां, इतनी ज्यादा नफरत, इतने सारे मीडिया आर्टिकल्स और इतना कुछ देखा और उन सबके बीच आपके DMs ने हमें बहुत सपोर्ट किया।”
अल्लाहबदिया ने लोगों से माँगा दूसरा मौका
इसके बाद रणवीर TRS के मेहमानों, एक्टर्स क्रिकेटर्स और उन सभी लोगों क धन्यवाद कहते नजर आ रहे है, जिन्होंने लाइफ के इस मुश्किल फेज में उनका साथ दिया। इसके अलावा रणवीर ने अपनी टीम को भी थैंक्यू कहा है। उन्होंने बताया कि इस चुनौतीपूर्ण घड़ी में उनकी टीम में से एक भी सदस्य ने रिजाइन (इस्तीफा) नहीं दिया।
रणवीर ने कहा कि वे आगे से अपने काम को बड़ी ही जिम्मेदारी के साथ करंगे। उन्होंने लोगों से रिक्वेस्ट करते हुए कहा कि हो सके तो आप लोग अपने दिलों में, मेरे लिए फिर से जगह बनाना और मुझे एक और चांस देना।
यहाँ देखिए रणवीर अल्लाहबदिया का लेटेस्ट वीडियो