Site icon www.4Pillar.news

Raveena Tandon: ‘टिप टिप बरसा पानी’ पर एक बार फिर थिरकी रवीना टंडन, नार्वेजियन डांस ग्रुप ‘क्विक स्टाइल’ के साथ किया डांस

Raveena Tandon: 'टिप टिप बरसा पानी' पर एक बार फिर थिरकी रवीना टंडन, विदेशी डांस ग्रुप 'क्विक स्टाइल' के साथ किया डांस

Raveena Tandon एक बार फिर अपने फेमस गाने टिप टिप बरसा पानी पर डांस करते हुए नजर आई। एक्ट्रेस इस बार नार्वेजियन हिप हॉप ग्रुप क्विक स्टाइल के साथ डांस करते हुए नजर आई।

बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन (Raveena Tandon) सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती है। एक्ट्रेस अक्सर अपनी तस्वीरें और डांस वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती है। हाल ही में रवीना ने अपना एक डांस वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में एक्ट्रेस अपने फेमस गाने ‘टिप टिप बरसा पानी’ पर डांस करते नजर आ रही है। लेकिन वीडियो में रवीना को अकेले नहीं बल्कि नार्वेजियन हिप हॉप ग्रुप क्विक स्टाइल के साथ थिरकते हुए देखा जा सकता है। वीडियो में एक्ट्रेस ने ऐसी अदाएं दिखाई है जिसे देख विदेशी डांस ग्रुप भी उनका दीवाना हो गया।

रवीना टंडन ने ‘क्विक स्टाइल’ के साथ किया डांस

वीडियो में देखा जा सकता है कि डांस ग्रुप के सभी मेंबर्स गाने की बीट्स पर थिरकना शुरू कर देते है। इसके बाद रवीना पीछे से आती है और डांस करना शुरू कर देती है। इस दौरान एक्ट्रेस ब्लैक टॉप और ब्लू जींस में नजर आ रही है। इस वीडियो को शेयर करते हुए क्विक स्टाइल ने लिखा, ‘अलग.. जब आप इसे ओरिजनल के साथ करते हैं।’

रवीना टंडन और क्विक स्टाइल का ये डांस वीडियो फैंस को खूब पसंद आ रहा है। कमेंट सेक्शन में फैंस दोनों की तारीफ करते नहीं थक रहे है। बता दे कि नार्वेजियन हिप हॉप ग्रुप ‘क्विक स्टाइल’ इन दिनों अपने भारत के दौरे पर है। इन दिनों वे कंई सेलिब्रिटीज से मिल रहे है और उनके साथ वीडियो साझा कर रहे है। इससे पहले क्विक स्टाइल ने विराट कोहली और सुनील शेट्टी के साथ डांस वीडियो शेयर किया था।

1994 में रिलीज हुआ था ‘टिप टिप बरसा पानी

बात करें ‘टिप टिप बरसा पानी’ गाने की तो यह साल 1994 में आई फिल्म मोहरा का गाना है। इस गाने में रवीना टंडन के साथ अक्षय कुमार नजर आए थे। अल्का याग्निक और उदित नारायण ने इस गाने को गाया था। वहीं फैंस आज भी इस गाने को खूब पसंद करते है।

Exit mobile version