Site icon 4PILLAR

Hera Pheri 3: शुरू हुई फिल्म ‘हेरा फेरी 3’ की शूटिंग, एक बार फिर दर्शकों को हंसाते नजर आएँगे अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल 

Hera Pheri 3 की शूटिंग शुरू हुई 

Hera Pheri 3: फिल्म ‘हेरा फेरी 3’ की शूटिंग शुरू हो चुकी है। इस फिल्म में अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल ही लीड रोल में नजर आएँगे।

Hera Pheri 3 की शूटिंग शुरू हुई

Hera Pheri 3 Shooting Begins: साल 2000 में रिलीज हुई फिल्म ‘हेरा फेरी’ दर्शकों को खूब पसंद आई थी। अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल स्टारर हेरा फेरी ने दर्शकों को खूब हँसाया था। वहीं इस फिल्म की लोकप्रियता को देखते हुए साल 2006 में इसका दूसरा पार्ट ‘फिर हेरा फेरी’ रिलीज किया गया। इस पार्ट ने भी दर्शकों को खूब हँसाकर लोट-पोट कर दिया। वहीं अब 17 सालों के बाद इस फिल्म का तीसरा पार्ट बनने जा रहा है।

अक्षय कुमार ही बनेंगे राजू

फैंस ‘हेरा फेरी 3’ का बेसब्री से इंतजार कर रहे है। पिछले कुछ समय में इस फिल्म के बारे में इतनी चर्चा हुई है, शायद ही इतनी किसी और फिल्म के बारे में हुई हो।

बता दे कि अक्षय कुमार को इस फिल्म की स्क्रिप्ट पसंद नहीं आई थी, जिसके बाद उन्होंने ये फिल्म करने से मना कर दिया था। अक्षय के इस फैंसले से उनके फैंस काफी निराश हुए थे। वहीं हाल ही में खबर आई  थी कि कार्तिक आर्यन ‘हेरा फेरी 3’ में राजू का किरदार निभांएगे। लेकिन अब मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो कार्तिक नहीं बल्कि अक्षय ही इस फिल्म नजर आएँगे।

शुरू हुई ‘हेरा फेरी 3’ की शूटिंग

टाइम्स ऑफ़ इंडिया की रिपोर्ट्स के मुताबिक ‘हेरा फेरी 3’ की शूटिंग मुंबई के एम्पायर स्टूडियो में शुरू हो चुकी है। इस फिल्म में  अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल ही लीड रोल में नजर आएँगे। वहीं इस फिल्म को अनीस बज्मी नहीं बल्कि फरहाद सामजी डायरेक्ट करेंगे।

Exit mobile version