4PILLAR.NEWS

Latest Hindi News आज का समाचार

4PILLAR.NEWS

Latest Hindi News आज का समाचार

Entertainment

जब राम तेरी गंगा मैली फिल्म के लिए ऑडिशन देने पहुंची थी रामायण की सीता, राजकपूर ने कही थी ये बात

Deepika Chikhalia:रामायण की सीता दीपिका चिखलिया राज कपूर की फिल्म राम तेरी गंगा मैली फिल्म में काम करने के लिए ऑडिशन देने पहुंची थी। तब फिल्ममेकर ने दीपिका को बिना ऑडिशन लिए घर वापस भेज दिया था। दीपिका ने खुद इस बारे में रोचक खुलासा किया है।

Deepika Chikhalia: जब राम तेरी गंगा मैली फिल्म के लिए ऑडिशन देने पहुंची थी रामायण की सीता

नब्बे के दशक में टीवी पर मेघा सीरियल रामायण का दबदबा रहा। रामानंद सागर के मेघा धारवाहिक रामायण में दीपिका चिखलिया ने सीता का किरदार निभाया। वहीं, अरुण गोविल ने भगवान राम का किरदार निभाया। रामायण धारावहिक में राम और सीता का किरदार निभाने के लिए अरुण गोविल और दीपिका चिखलिया को आज भी पंसद किया जाता है। रामायण में सीता का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस दीपिका चिखलिया ने राज कपूर की फिल्म राम तेरी गंगा मैली फिल्म में काम करने की कोशिश की थी। जब दीपिका चिखलिया ऑडिशन देने के लिए पहुंची तो राज कपूर ने उन्हें वापस लौटा दिया था। इस बारे में खुद दीपिका ने  रोचक खुलासा किया है।

बॉलीवुड को अलविदा कह दूंगी

दीपिका चिखलिया ने कहा, मुझे कोई मलाल नहीं है। मैं बॉलीवुड में सिर्फ एक फिल्म में काम करना चाहती थी। मेरी यह योजना थी कि एक फिल्म में काम करने के बाद मैं बॉलीवुड को अलविदा कह दूंगी। मेरे पिता जी ने ये शर्तें रखी। दरअसल, वह चाहते थे कि मैं पढ़-लिखकर कुछ बन जाऊं। पिता जी ने कहा था कि मैं अपनी पढ़ाई पर ध्यान दूं। लेकिन मैं नहीं चाहती थी कि लोग मुझे असफल के कहें। मुझे रामयण में हमेशा याद किए जाने वाला रोल मिला।

राम तेरी गंगा मैली के लिए ऑडिशन

अभिनेत्री दीपिका चिखलिया ने बॉलीवुड के शोमैन राज कपूर की फिल्म राम तेरी गंगा मैली के लिए ऑडिशन देने की कोशिश की थी।

किसिंग सीन आम होने लगे थे

दीपिका चिखलिया ने कहा,” उस दौर में किसिंग सीन आम होने लगे थे। इसी वजह से मैंने कई प्रोजेक्ट्स को नकार दिया था। मैं बोल्ड फ़िल्में नहीं करना चाहती थी। जब मुझे कहीं से पता चला कि राज कपूर राम तेरी गंगा मैली फिल्म बना रहे हैं, तो मैं ‘राम’ टाइटल की वजह से फिल्म के लिए ऑडिशन देने गई।”

उस समय बुरा भी लगा था

रामायण की सीता ने आगे कहा ,” मुझे लगा था कि यह फिल्म पारिवारिक होगी। जब में फिल्म स्टूडियो पहुंची तो राज कपूर वहां बैठे हुए थे। उन्होंने मुझे बिना ऑडिशन लिए ही वापस लौटा दिया। उन्होंने मेरे लिए संदेश भिजवाया कि कुलीन खानदान की लड़की ऐसा रोल नहीं कर सकती। उस समय मुझे लगा कि राज कपूर मुझे अपनी फिल्म में नहीं लेना चाहते इसी लिए उन्होंने मना कर दिया। उस समय बुरा भी लगा था। लेकिन बाद में फिल्म देखने के बाद मुझे समझ में आया कि क्यों राजकपूर ने ऑडिशन के लिए मना किया था। “

pillar

4Pillar.News एक भारतीय डिजिटल समाचार मंच है, जिसकी स्थापना 2018 में की गई थी। यह मंच मुख्यतः स्वतंत्र, निष्पक्ष और सत्यनिष्ठ पत्रकारिता पर केंद्रित है। इसके चार मुख्य स्तंभ – निष्पक्षता, सत्यता, उत्तरदायित्व और पारदर्शिता – के आधार पर इसका नाम "4Pillar" रखा गया है। www.4PillarNews राजनीति, व्यवसाय, खेल, मनोरंजन, विज्ञान, प्रौद्योगिकी, और अंतरराष्ट्रीय समाचार सहित विभिन्न विषयों पर गहन और विश्लेषणात्मक समाचार प्रस्तुत करता है। यह समाचार प्लेटफॉर्म एक जिम्मेदार मीडिया स्रोत है, जहां खबरों की सटीकता और विश्वसनीयता पर विशेष ध्यान दिया जाता है। प्लेटफॉर्म का उद्देश्य पाठकों कों को गुणवत्तापूर्ण जानकारी और समाचार प्रदान करना है, जिससे वे सशक्त बन सकें और सूचित निर्णय ले सकें। 4Pillar.News का यह भी उद्देश्य है कि यह झूठी खबरों और प्रोपेगैंडा से मुक्त वातावरण बनाए रखे। इस मंच ने अपने शुरुआती वर्षों में ही व्यापक पहचान बनाई और सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफार्मों के माध्यम से अपनी पहुंच को व्यापक किया। 4Pillar News के संपादकीय और रिपोर्टिंग टीम में अनुभवी पत्रकार, लेखकों और विश्लेषकों का समूह शामिल है, जो तटस्थ और व्यापक दृष्टिकोण से समाचारों का प्रसार करते हैं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *