The Archies Release Date: शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान की डेब्यू फिल्म ‘द आर्चिज’ की रिलीज डेट का ऐलान हो गया है। इस फिल्म में सुहाना के साथ कंई फेमस स्टारकिड्स नजर आने वाले है।
The Archies Release Date: जोया अख्तर के निर्देशन में बनी फिल्म ‘द आर्चिज’ लंबे समय से सुर्खियों में बनी हुई है। इस फिल्म के जरिए कंई स्टारकिड्स बॉलीवुड डेब्यू करने जा रहे है। इस फिल्म में शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान, श्रीदेवी की बेटी खुशी कपूर, अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा सहित कंई नए कलाकार फ़िल्मी दुनिया में कदम रखने जा रहे है। वहीं अब इस फिल्म की रिलीज डेट का भी ऐलान हो गया है।
सुहाना खान की डेब्यू फिल्म The Archies इस दिन होगी रिलीज
दरअसल हाल ही मे सुहाना खान ने एक पोस्ट शेयर करते हुए अपनी डेब्यू फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान किया है। सुहाना ने जो वीडियो शेयर किया है, इसमें वे ‘द आर्चिज’ की पूरी स्टारकास्ट के साथ नजर आ रही है। वीडियो में वे सभी मुंबई की सड़कों पर फिल्म के पोस्टर के सामने पोज देते नजर आ रहे है।
बता दे कि द आर्चिज की रिलीज में अब केवल 100 दिनों का वक्त बचा है। यह फिल्म 7 दिसंबर 2023 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।
https://www.instagram.com/p/CwhAeFCoXjO/
ये स्टारकिड्स भी आएँगे नजर
बता दे कि The Archies में सुहाना खान, खुशी कपूर और अगस्त्य नंदा के साथ-साथ वेदांग रैना, युवराज मेंडा, अदिति डॉट और मिहिर आहूजा जैसे नए कलाकार भी नजर आएँगे। नए कलाकारों से सजी इस फिल्म का फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। ऐसे में अब फैंस का इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है, क्योंकि ‘द आर्चिज’ की रिलीज में अब केवल 100 दिन बचे है।






