4PILLAR.NEWS

Latest Hindi News आज का समाचार

4PILLAR.NEWS

Latest Hindi News आज का समाचार

Cricket

Rishabh Pant IPL 2024 में खेल सकते हैं, कप्तानी पर सस्पेंस बरकरार

Rishabh Pant अगले साल IPL 2024 में वापसी कर सकते हैं। हालांकि उनकी कप्तानी पर सस्पेंस बरकरार है। ऋषभ पंत 2022 में एक कार एक्सीडेंट में चोटिल हो गए थे।

Rishabh Pant की आईपीएल में वापसी

भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज और विकेटकीपर ऋषभ पंत एक्सीडेंट के बाद अब आईपीएल 2024 में वापसी कर सकते हैं। ऋषभ पंत साल 2022 में एक कार एक्सीडेंट में घायल हो गए थे। अब ऋषभ पंत अपनी फिटनेस को लेकर कड़ी मेहनत कर रहे हैं।

ऐसा माना जा रहा है है कि पंत आईपीएल के अगले सीजन यानि आईपीएल 2024 में अपनी टीम दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेल सकते हैं। हालांकि , मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार दिल्ली कैपिटल्स ऋषभ पंत का इस्तेमाल संभलकर कर सकती है।

Under 19 Cricket World Cup 2022 : भारतीय टीम ने इंग्लैंड को फाइनल में हराकर पांचवी बार वर्ल्ड कप जीतकर रचा इतिहास

दिल्ली कैपिटल्स ऋषभ पंत का इस्तेमाल इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में कर सकती है। दिल्ली कैपिटल्स चाहती है कि ऋषभ पंत को धीरे-धीरे मुख्य धारा में लाया जाए। टीम चाहती है कि चोटिल होने बाद मैदान में वापसी करने वाले ऋषभ पंत पर ज्यादा दबाव न डाला जाए।

IPL 2024

सौरव गांगुली बनेंगे कोच, रिकी पोंटिंग की लेंगे जगह

वहीं, अब ऋषभ पंत की दिल्ली कैपिटल्स में वापसी के बाद अब यह सवाल भी आता है कि क्या वह टीम की कप्तानी और विकेटकीपिंग भी करेंगे। जिसके लिए उन्हें पूरी तरह मैदान में रहना होगा।  इम्पैक्ट प्लेयर का इस्तेमाल बल्लेबाजी या गेंदबाजी करने के लिए किया जाता है। ऐसे में ऋषभ पंत की कप्तानी पर सस्पेंस बरकरार है।

क्रिकेटर ऋषभ पंत कार हादसे में घायल, डिवाइडर से टकराकर हवा में उड़ गई कार

ऋषभ पंत दिल्ली कैपिटल्स के साथ 2018 से जुड़े हुए हैं। कार एक्सीडेंट में घायल होने के बाद वह 2022 में दिल्ली टीम के लिए नहीं खेल पाए थे। पिछले साल उन्हें फ्रेंचाइजी की तरफ 16 करोड़ रूपये फीस भी दी गई थी। हाल ही में पंत दिल्ली कैपिटल्स द्वारा कोलकाता में आयोजित कैंप में भी शामिल हुए थे।

Video: नैनीताल में पहाड़ी से नीचे गिरी कार, देवदूत बनकर पहुंचे मोहम्मद शमी ने बचाई शख्स की जान

Rishabh Pant का करियर

क्रिकेटर ऋषभ पंत के करियर की बात करें तो अब तक उन्होंने कुल 97 पारियों में 147.97 की स्ट्राइक रेट के साथ 2838 रन बनाए हैं। जिसमें उनके 15 अर्धशतक शामिल हैं। उनका बेस्ट स्कोर नाबाद 128 रन रहा है। ऋषभ पंत ने विकेट के पीछे 64 कैच पकड़े हैं और 18 खिलाडियों को रन आउट किया है।

pillar

4Pillar.News एक भारतीय डिजिटल समाचार मंच है, जिसकी स्थापना 2018 में की गई थी। यह मंच मुख्यतः स्वतंत्र, निष्पक्ष और सत्यनिष्ठ पत्रकारिता पर केंद्रित है। इसके चार मुख्य स्तंभ – निष्पक्षता, सत्यता, उत्तरदायित्व और पारदर्शिता – के आधार पर इसका नाम "4Pillar" रखा गया है। www.4PillarNews राजनीति, व्यवसाय, खेल, मनोरंजन, विज्ञान, प्रौद्योगिकी, और अंतरराष्ट्रीय समाचार सहित विभिन्न विषयों पर गहन और विश्लेषणात्मक समाचार प्रस्तुत करता है। यह समाचार प्लेटफॉर्म एक जिम्मेदार मीडिया स्रोत है, जहां खबरों की सटीकता और विश्वसनीयता पर विशेष ध्यान दिया जाता है। प्लेटफॉर्म का उद्देश्य पाठकों कों को गुणवत्तापूर्ण जानकारी और समाचार प्रदान करना है, जिससे वे सशक्त बन सकें और सूचित निर्णय ले सकें। 4Pillar.News का यह भी उद्देश्य है कि यह झूठी खबरों और प्रोपेगैंडा से मुक्त वातावरण बनाए रखे। इस मंच ने अपने शुरुआती वर्षों में ही व्यापक पहचान बनाई और सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफार्मों के माध्यम से अपनी पहुंच को व्यापक किया। 4Pillar News के संपादकीय और रिपोर्टिंग टीम में अनुभवी पत्रकार, लेखकों और विश्लेषकों का समूह शामिल है, जो तटस्थ और व्यापक दृष्टिकोण से समाचारों का प्रसार करते हैं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *