
Rishabh Pant ipl ने IPL 2024 में रचा इतिहास, बनाए सबसे तेज 3000 रन ने IPL 2024 में इतिहास रच दिया है। उन्होंने 2028 गेंदों में 3000 रन बनाकर सूर्यकुमार यादव, Yusuf Pathan Suresh Raina और MS Dhoni का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।
Rishabh Pant ipl : दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत ने 12 अप्रैल 2024 को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ आईपीएल 2024 के 26वे मुकाबले में 41 रन की शानदार, धमाकेदार पारी खेली। इस शानदार पारी के साथ ही पंत ने 3000 रन बना लिए हैं। इसी के साथ ही ऋषभ पंत इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास में सबसे कम गेंदों पर सबसे तेज 3000 रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने युसूफ पठान,सुरेश रैना, सूर्यकुमार यादव और महेंद्र सिंह धोनी का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। पंत की इस धमाकेदार पारी के साथ ही दिल्ली कैपिटल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 6 विकेट से मात देकर आईपीएल सीजन की दूसरी जीत दर्ज की है।
ऋषभ पंत ने 2028 गेंदों में 3000 रन बनाकर आईपीएल में इतिहास रच दिया है। इससे पहले यह कारनामा युसूफ पठान ने किया था। पठान ने 2062 गेंदों पर तीन हजार रन बनाए थे। पंत ने पठान से 34 गेंदे कम पर यह रिकॉर्ड बनाया है। इस लिस्ट में पहले छह क्रिकटर्स का नाम शामिल है।
Rishabh Pant ipl: IPL में सबसे तेज 3000 रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाजों के नाम
- संजू सैमसन – 2225 गेंदों पर 3000 रन
- केएल राहुल – 2203 गेंदों पर 3000 रन
- एमएस धोनी – 2162 गेंदों पर 3000 रन
- सुरेश रैना – 2135 गेंदों पर 3000 रन
- सूर्यकुमार यादव – 2130 गेंदों पर 3000 रन
- युसूफ पठान – 2162 गेंदों पर 3000 रन
- ऋषभ पंत – 2028 गेंदों पर 3000 रन
इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास में 3000 रन बनाने वाले तीसरे सबसे युवा खिलाडी बने ऋषभ पंत
ऋषभ पंत 3000 रन बनाने वाले तीसरे सबसे युवा खिलाडी बन गए हैं। उनसे पहले शुभमन गिल और टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली का नाम है। इस सूचि में जिन युवा क्रिकेटर्स का नाम है, उनमें सुरेश रैना का भी नाम है।
- सुरेश रैना ने 27 साल की उम्र में 161 दिनों में यह रिकॉर्ड बनाया।
- संजू सैमसन – 26 साल, 320 दिन
- ऋषभ पंत -26 साल, 191 दिन
- विराट कोहली – 26 साल, 186 दिन
- शुभमन गिल – 24 वर्ष, 215 दिन