Cricket

सचिन तेंदुलकर ने आज ही के दिन आईपीएल में जड़ा था पहला शतक

क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर ने अपने खेल के करियर में वो सब हासिल किया है ,जिसको दूसरे खिलाड़ी शायद ही कर पाएं। साल 2011 वर्ल्ड कप के ठीक दो सप्ताह बाद मास्टर-ब्लास्टर ने इतिहास रचा था।

सचिन तेंदुलकर ने आईपीएल 2011 में पहला शतक जड़ा था। उन्होंने ये इतिहास 15 मई 2011 को रचा था। उन्होंने टी-20 मुकाबले में पहला शतक लगाया था। सचिन तेंदुलकर ने कोच्चि टस्कर्स के खिलाफ 66 गेंदों पर 100 रन की पारी खेली थी।

सचिन तेंदुलकर ने वानखेड़े स्टेडियम के मैदान पर ये इतिहास तब रचा था ,जब टीम इंडिया ने दो हफ्ते पहले इसी ग्राउंड पर श्रीलंका को फाइनल में हराकर वर्ल्ड कप जीता था।

दरअसल, मुंबई इंडियंस और कोच्चि टस्कर्स के बीच आईपीएल का मुकाबला हुआ। जिसको कोच्चि टस्कर्स टीम ने 8 विकट से जीत लिया था। इस मैच में मुंबई इंडियंस की कप्तानी कर रहे सचिन तेंदुलकर ने 66 गेंदों पर शतक बनाया था और कुल 116 रन बनाए थे।

Related Post

इस मैच में दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले अंबाती रायडू थे ,जिन्होंने 53 रन बनाए। मुंबई इंडियंस का स्कोर 182 रन हुआ।  जिसका पीछा करते हुए ब्रेंडन मैक्कुलम ने अपनी टीम, कोच्चि टस्कर्स के लिए शानदार बल्लेबाजी की और टीम ने 2 विकट पर 184 रन के साथ मैच जीत लिया।

आईपीएल में पहले शतक से पहले सचिन तेंदुलकर 99 इंटरनेशनल शतक लगा चुके थे। इसी के साथ सचिन तेंदुलकर आईपीएल में शतक लगाने वाले पहले कप्तान बने। ये भी पढ़ें : सुनील जोशी बने भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता

तेंदुलकर ने आईपीएल में 13 अर्धशतक और एक शतक लगाया है। आईपीएल करियर में उन्होंने 2334 रन बनाए। उनका एवरेज 34.83 का रहा।

Share
Published by

Recent Posts

कंझावला केस: गांजा सप्लाई करती थी अंजलि की दोस्त निधि, 2020 में आगरा में हो चुकी है गिरफ्तार

Kanjhawala Incident:दिल्ली के सुल्तानपुरी की रहने वाली निधि कंझावला केस की मुख्य चश्मदीद मानी जा… Read More

2 hours ago

Khan Sir: ‘द कपिल शर्मा शो’ पर पहुंचे खान सर ने किया ऐसा खुलासा, सुनकर भावुक हो गए कपिल शर्मा

Khan Sir: पटना वाले खान सर हाल ही में 'द कपिल शर्मा शो' में पहुंचे।… Read More

3 hours ago

सूर्यकुमार यादव की तूफानी बल्लेबाजी पर विराट कोहली ने दी प्रतिक्रिया, फायर….

Suryakumar Batting: सूर्यकुमार यादव ने श्रीलंका के खिलाफ निर्णायक मैच में शानदार प्रदर्शन किया है।… Read More

6 hours ago

वर्ल्ड चैंपियनशिप में इस बार नहीं दिखेगा मैरी कॉम का पंच

Champion Mary Kom : साल 2012 में लंदन में ओलंपिक मैडल जीतने वाली महिला मुक्केबाज… Read More

7 hours ago

कंझावला मामले में मृतका अंजलि के घर हुई चोरी, परिवारवालों ने पीड़िता की दोस्त निधि पर लगाया आरोप

Kanjhawala: दिल्ली के कंझावला एक्सीडेंट मामले में एक के बाद एक नए खुलासे हो रहे… Read More

20 hours ago