Saiyaara movie: कहानी, स्टार कास्ट, बजट और बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

Saiyaara movie Story: यशराज फिल्म्स के बैनर तले बनीं मोहित सूरी की सैयारा फिल्म इसी हफ्ते रिलीज हो रही है। फिल्म में Ahaan Pandey और Aneet Padda की जोड़ी मुख्य भूमिका निभा रही है।

Saiyaara movie की कहानी

सैयारा एक रोमांटिक म्यूजिकल ड्रामा फिल्म है। फिल्म की कहानी दो युवा पात्रों कुष कपूर और वाणी के इर्द गिर्द घूमती है। कुष कपूर का सपना संगीत के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाना है। लेकिन उसे मॉडर्न इंडस्ट्री की कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।

दूसरी तरफ वाणी एक सिद्धांतवादी सिंगर है। जो अपने अतीत को पीछे छोड़कर आगे बढ़ने की कोशिश करती है। एक दिन दोनों की मुलाकात होती है। जो बाद में प्यार में बदल जाती है। फिल्म में प्यार , दिल टूटना और दोबारा मिलना जैसे सीन दर्शकों को बांधे रखते हैं।

सैयारा फिल्म की स्टार कास्ट

Saiyaara movie में आहान पांडे कुष कपूर की भूमिका में नजर आते हैं। जबकि अनीत पड़ा वाणी की भूमिका निभाती हुई नजर आएंगी। ये जोड़ी पहली बार बड़े पर्दे पर डेब्यू कर रही है।

सैयारा फिल्म का बजट

फिल्म का कुल बजट 60 करोड़ रुपए बताया गया है। जिसमें से 45 करोड़ निर्माण और कलाकरों की फीस पर खर्च हुआ। जबकि 15 करोड़ प्रिंट और प्रचार में खर्च किया गया। जिसमें से रिलीज से पहले ही 45 करोड़ वसूल हो गया है। यशराज फिल्म्स ने फिल्म के  सैटेलाइट राइट्स 8 करोड़ में बेच दिए हैं। डिजिटल राइट्स 25 करोड़ और अन्य समेत कुल 45 करोड़ वसूल हो चुके हैं।

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

सैयारा फिल्म ने रिलीज से पहले ही तहलका मचा दिया है। फिल्म की एडवांस बुकिंग में 2.2 करोड़ रुपए की टिकट बिक चुकी हैं। सैयारा की डेढ़ लाख टिकटें एडवांस बिक चुकी हैं।  ट्रेड एनालिस्ट के अनुसार सैयारा फिल्म ओपनिंग डे पर 15 से 17 करोड़ रुपए तक की कमाई कर सकती है। यह 2025 की दूसरी सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म बन सकती है।

ये भी पढ़ें: वर्धान पुरी स्टारर “ये साली आशिकी” फिल्म का ट्रेलर

सैयारा फिल्म की रिलीज डेट

फिल्म 18 जुलाई 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। सैयारा को रिलीज के दिन पहले से रिलीज हो चुकी बड़ी फिल्मों से पर्तिस्पर्धा करनी होगी। जिनमें आमिर खान की सितारे जमीं पर, राजकुमार राव की मालिक , हॉलीवुड मूवी जुरासिक वर्ल्ड: रिबर्थ और ब्रैड पिट की F1 जैसी फ़िल्में शामिल हैं।

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top