Saleha Begum fell in love with Shyamdas

बांग्लादेशी महिला सलेहा बेगम को श्याम दास से हुआ प्यार, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Saleha Begum:बांग्लादेशी महिला सलेहा बेगम को फर्जी भारतीय दस्तावेजों के साथ अवैध रूप से भारत में रहने के आरोप में 8 अप्रैल 2026 को गिरफ्तार किया गया है।

सलेहा बेगम को हरिद्वार पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उनके साथ भारतीय नागरिक श्याम दास को भी हिरासत में लिया गया है।

सलेहा बेगम कौन है ?

सलेहा बेगम बांग्लादेश के कुमिला जिले के होलोडिया, बगमारा, कुमिला सदर दक्षिण की रहने वाली है। उनके पिता का नाम फूल मिया है। पति का नाम अमीर हमजा है। सालेह ने पति की आर्थिक स्तिथि खराब होने के कारण उसे छोड़ दिया था।

Saleha Begum को श्याम दास से कैसे हुआ प्यार ?

2023 में सोशल मीडिया के जरिए सलेहा की मध्य प्रदेश के बिलासपुर जिले के खरकेना गांव के श्याम दास से मुलाकात हुई। दोनों की दोस्ती जल्द ही प्यार में बदल गई। श्याम दास की सलाह पर सलेहा ने भारत आने का फैसला लिया।

Saleha Begum भारत कैसे आई ?

  • सलेहा बेगम 90 दिन के वीजा पर भारत आई।
  • वीजा खत्म होने का बाद भी वो अवैध रूप से भारत में रही।
  • पहले दिल्ली में श्याम दास के साथ रही फिर हरिद्वार के ज्वालापुर इलाके के वैष्णवी एन्क्लेव में रहने लगी।
  • यहां उन्होंने स्वीटी नाम से फर्जी भारतीय पहचान बनाई।
  • श्याम दास की मदद से फर्जी भारतीय ड्राइविंग लाइसेंस, आधार कार्ड, पैन कार्ड और पासपोर्ट आदि बनवाए।

सलेहा बेगम ऐसे हुई गिरफ्तार

  • हरिद्वार पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत सत्यापन अभियान चलाया।
  • 8 अप्रैल को हरिद्वार पुलिस और इंटेलिजेंस यूनिट ने वैष्णवी एन्क्लेव से सलेहा को गिरफ्तार किया।
  • हरिद्वार एसपी नवनीत सिंह ने गिरफ्तारी की पुष्टि की।
  • सलेहा के पास से फर्जी भारतीय डॉक्यूमेंट बरामद हुए।
  • उसके पास से मूल बांग्लादेशी पासपोर्ट और राष्टीय पहचान बरामद हुई।
  • महिला शुरुआती पूछताछ में पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की। बाद में अपना नाम और नागरिकता के बारे में बताया।
  • श्याम दास पर भी शरण देने और फर्जी दस्तावेज बनवाने के आरोप हैं।
  • पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है।

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top