Site icon www.4Pillar.news

सलमान खान की फिल्म भारत ने दूसरे दिन की जबरदस्त कमाई

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान की फिल्म भारत ने दूसरे दिन भी बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया।

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान की फिल्म भारत ने दूसरे दिन भी बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया।

भारत फिल्म को देश भर में 4700 स्क्रीन पर और दुनियाभर में 1300 स्क्रीन पर रिलीज किया गया। फिल्म पूरी दुनिया में 6000 स्क्रीन पर रिलीज हुई। भारत फिल्म ने पहले ही दिन कई रिकॉर्ड तोड़े हैं। सलमान खान की ओपनिंग वाले दिन सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी भारत। भारत फिल्म ने पहले दिन 42.3 करोड़ रुपए की कमाई की है।

सलमान खान (Salman Khan ) की भारत फिल्म ने दूसरे दिन भी ज़बरदस्त कमाई की है। फिल्म ने पहले दिन 42.30 करोड़ रुपए की थी। फिल्म ने दूसरे दिन भी कमाई आंकड़े को जारी रखते हुए 30 करोड़ की कमाई की है। फिल्म की इस कमाई की जानकारी बॉक्स ऑफिस ने दी है। अब फिल्म भारत की दो दिन की कुल कमाई 72.30 करोड़ हो चुकी है। इस तरह दूसरे दिन भी फिल्म ने रिकॉर्ड बना डाला है। फिल्म को खूब पसंद किया जा रहा है।

Bharat Film

सलमान खान ने एक बार फिर दिखा दिया है कि वो बॉलीवुड के सुल्तान हैं। सलमान खान की किसी भी फिल्म की पहले दिन की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है भारत। इस फिल्म विश्लेषकों के अनुसार भारत इस सप्ताह में ज़बरदस्त कमाई करने वाली है।

अली अब्बास जफर के साथ सलमान खान की तीसरी सुपर हिट फिल्म है। इससे पहले सलमान खान ने अली अब्बास के निर्देशन में फिल्म ‘सुल्तान’ और ‘टाइगर जिंदा है’ फिल्म में काम किया था। ये दोनों फिल्में भी खूब पसंद की गई।

Exit mobile version