Same Sex Marriage: बिहार के गोपालगंज में मामी भांजी ने शादी रचा ली है। दोनों के पिछले तीन साल से प्यार चल रहा था। लड़की और महिला ने : बिहार के गोपालगंज में मामी भांजी ने शादी रचा ली है। दोनों के बीच पिछले तीन साल से प्यार चल रहा था। लड़की और महिला ने गोपालगंज के मां सिद्धिदाती मंदिर में सात फेरे लिए हैं।
Same Sex Marriage
बिहार के गोपालगंज में दो महिलाओं ने एक दूसरे संग शादी ( Same Sex Marriage) रचा ली है। दोनों पिछले तीन साल से साथ रह रही थी। लड़की और महिला रिश्ते में मामी भांजी लगती हैं। महिला और लड़की ने घर से भागकर गोपालगंज के बेलवा गांव के मां सिद्धिदाती मंदिर में सात फेरे लिए। मंदिर में दोनों ने एक दूसरे को वरमाला पहनाई। शादी हिंदू रीति-रिवाज से हुई। शादी के दौरान भांजी ने मंगलसूत्र पहना हुआ था जबकि भांजी दूल्हे के लिबास में थी। दोनों ने मंदिर में सात फेरे लेकर जीवन भर साथ जीने मरने की कसमें खाई।
समारोह के बाद जोड़े ने सोशल मीडिया पर अपनी शादी की घोषणा की। जिसमें कहा गया कि दोनों ने आपसी सहमति शादी करने का निर्णय लिया और कहा कि जीवन भर साथ रहने का इरादा रखते हैं।
शादी के बाद सुमन ने बताया
शादी के बाद भांजी सुमन ने बताया,” शोभा बहुत सुंदर है। मुझे डर था कि शादी के बाद शोभा मुझे छोड़कर चली जाएगी। इसी डर की वजह से हम दोनों ने सबकुछ छोड़कर मंदिर में शादी रचा ली। हम दोनों ने साथ जीने मरने की कसमें खाई हैं। हम दोनों जीवन भर साथ रहेंगे। कोई क्या कहेगा वो छोड़िए। बस मैं इनसे प्यार करती हूँ। हम तीन साल से प्यार कर रहे हैं। किसी को कोई आपत्ति हो कुछ भी हो , वो हम नहीं जानते, बस मैं इससे प्यार करती हूँ और ये भी मुझसे प्यार करती है। ”
https://www.instagram.com/p/C-mFV6SNWgg/
मामी शोभा कुमारी ने कहा , “रिश्ते में हम संबंधी हैं। हम दोनों ने साथ जीने मरने की कसम खाई है। हम जिंदगी भर एक दूसरे का साथ नहीं छोड़ेंगे। हम लोगों ने अपनी मर्जी से शादी की है। ये जहाँ रहेंगी मैं वहीं रहूंगी। ” सुमन पहले से शादीशुदा है। उसने अपने पति को छोड़कर मामी से समलैंगिक विवाह रचाया है। यह शादी चर्चा का विषय बनी हुई है।





