Pilot Sania Mirza: सानिया मिर्जा बनीं पहली मुस्लिम महिला फाइटर पायलट

सानिया मिर्जा बनीं भारत की पहली मुस्लिम महिला फाइटर पायलट

Pilot Sania Mirza: सानिया मिर्जा देश की पहली महिला फाइटर पायलट अवनी चतुर्वेदी को अपना आदर्श मानती है। मिर्जा एक टीवी मैकेनिक की बेटी है। सानिया मिर्जा 27 दिसंबर को पुणे स्थित NDA शामिल होंगी।

Pilot Sania Mirza: सानिया मिर्जा बनीं भारत की पहली मुस्लिम महिला फाइटर पायलट

उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर के देहात कोतवाली के जसोवर की रहने वाली सानिया मिर्जा भारत की पहली मुस्लिम महिला फाइटर पायलट बन गई हैं। उन्होंने यह मुकाम एनडीए की परीक्षा पास कर हासिल किया है।

हिंदी मीडियम के स्कूल में पढ़ने वाली मिर्ज़ा NDA में शामिल होंगी

उन्होंने न केवल यूपी का बल्कि देश का नाम भी रोशन किया है। हिंदी मीडियम के स्कूल में पढ़ने वाली मिर्ज़ा ने कहा कि अगर हिंदी के छात्र भी ठान लें तो सफलता जरूर मिलेगी। वह 27 दिसंबर 2022 को नेशनल डिफेंस अकैडमी खड़कवासला में शामिल होंगी।

First Muslim Fighter Pilot

सानिया मिर्जा की कामयाबी पर उसके माता पिता गर्व महसूस कर रहे हैं। सानिया के पिता शाहिद अली ने कहा कि वह भारत की पहली महिला फाइटर पायलट अवनी चतुर्वेदी को अपना रोल मॉडल मानती हैं।

मिर्जा यूपी बोर्ड में जिले की टॉपर रही

मिर्ज़ा ने दसवीं तक की पढ़ाई अपने गांव के इंटर कॉलेज से की है। इसके बाद वह मिर्जापुर के गुरुनानक गर्ल्स इंटर कॉलेज गई। मिर्जा यूपी बोर्ड में जिले की टॉपर रही थी। मिर्जा ने सेंचुरियन डिफेंस अकादमी में अपनी तैयारी की।

लड़ाकू पायलट सानिया मिर्जा

सानिया मिर्जा ने अपनी सफतला का श्रेय अपने माता पिता के साथ-साथ सेंचुरियन डिफेंस अकादमी को दिया है। उन्होंने कहा कि नेशनल डिफेंस अकडेमी ( NDA ) 2022 की परीक्षा में लड़ाकू पायलट में केवल सीटें महिलाओं के लिए रिजर्व थी। वह पहले प्रयास में सफलता हासिल नहीं कर पाई लेकिन दूसरे प्रयास में सफल हुई।

नेशनल डिफेंस अकडेमी 2022 की परीक्षा में पुरुष और महिलाओं के लिए कुल 400 सीटें थी। जिसमें 19 सीटें महिलाओं के लिए और दो सीटें महिला फाइटर पायलटों ( Female Fighter Pilots ) के लिए रिजर्व थी।

इन दोनों सीटों पर अपनी प्रतिभा के दम पर सानिया मिर्जा जगह बनाने में कामयाब रही। सानिया मिर्जा ने एनडीए की परीक्षा में 149 वां रैंक हासिल किया है।  Published on: Dec 23, 2022 at 11:30


प्रकाशित किया गया

में

द्वारा

टिप्पणियां

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *