Abhinandan Varthaman, पूर्व एयरफोर्स ग्रुप कैप्टन ने ली IAF से प्रीमैच्योर रिटायरमेंट ले ली है। अब अभिनंदन वर्धमान निजी एयरलाइन कंपनी FLY9 से जुड़ गए हैं।
Abhinandan Varthaman की नई पारी शुरू
भारतीय वायुसेना के पूर्व ग्रुप कैप्टन और वीर चक्र विजेता अभिनंदन वर्धमान अब एक नई पारी शुरू कर चुके हैं। 2019 में पाकिस्तान के साथ हुई हवाई झड़प में देश का नाम रोशन करने वाले अभिनंदन अब कमर्शियल पायलट बन गए हैं। उन्होंने भारतीय वायुसेना से प्रीमैच्योर रिटायरमेंट लेकर गोवा स्थित रीजनल एयरलाइन FLY91 जॉइन कर ली है।
सूत्रों के मुताबिक, अभिनंदन वर्धमान अगस्त महीने में इस एयरलाइन से जुड़े थे। फिलहाल वे वे टाइप ट्रेनिंग से गुजर रहे हैं, जो किसी भी पायलट के लिए कमर्शियल फ्लाइट उड़ाने से पहले जरूरी होती है। ट्रेनिंग और जरूरी रेगुलेटरी मंजूरी पूरी होने के बाद वे ATR 72-600 टर्बोप्रॉप एयरक्राफ्ट उड़ाते नजर आ सकते हैं। यह एयरक्राफ्ट गोवा-हैदराबाद जैसे रीजनल रूट्स पर सेवाएं देता है।
Abhinandan Varthaman कौन हैं ?
फरवरी 2019 में भारत-पाकिस्तान के बीच हुई हवाई झड़प के दौरान तत्कालीन विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान मिग-21 बाइसन उड़ा रहे थे। बालाकोट एयरस्ट्राइक के अगले दिन पाकिस्तानी विमानों को रोकने के लिए उन्हें भेजा गया था। इस दौरान उन्होंने पाकिस्तान के एक लड़ाकू विमान को मार गिराया, लेकिन उनका खुद का जेट भी हिट हो गया और वे पैराशूट से पाकिस्तान अधिकृत क्षेत्र में जा गिरे। इसके बाद पाकिस्तानी सेना ने उन्हें हिरासत में ले लिया था। करीब तीन दिन बाद उन्हें भारत वापस भेजा गया।
इस बहादुरी के लिए उन्हें 2021 में देश के तीसरे सबसे बड़े वीरता पुरस्कार वीर चक्र से सम्मानित किया गया। इसके बाद वे वायुसेना में सेवा देते रहे और दिसंबर 2021 में उन्हें ग्रुप कैप्टन के पद पर प्रमोट किया गया। करीब 22 साल की सेवा के बाद उन्होंने अब वायुसेना से विदाई लेकर सिविल एविएशन की दुनिया में कदम रखा है।
FLY9 ने क्या कहा है ?
गोवा बेस्ड रीजनल एयरलाइन FLY91 ने इस बात की पुष्टि की है कि अभिनंदन वर्धमान कंपनी से जुड़े हैं। हालांकि एयरलाइन ने इस बारे में ज्यादा जानकारी साझा करने से इनकार कर दिया। कंपनी का कहना है कि किसी भी कर्मचारी की निजी जानकारी सार्वजनिक नहीं की जाती। यह भी बताया गया कि अभिनंदन खुद अपने पेशेवर और निजी सफर के बारे में सार्वजनिक रूप से विस्तार से बात नहीं करना चाहते।
फिलहाल FLY91 की बात करें तो यह एयरलाइन गोवा और हैदराबाद से छह ATR 72-600 विमानों का संचालन कर रही है। यह एयरलाइन खासतौर पर छोटे शहरों को रीजनल कनेक्टिविटी देने के मकसद से शुरू की गई थी, और अब इसमें देश के सबसे चर्चित फाइटर पायलटों में से एक का जुड़ना इसे एक बड़ी पहचान दे रहा है।
Abhinandan Varthaman का फाइटर जेट से पैसेंजर कॉकपिट तक का सफर
अभिनंदन वर्धमान का यह करियर बदलाव कई मायनों में खास है। जो शख्स कभी दुश्मन के लड़ाकू विमान को मार गिराने के लिए जाना गया, वह अब आम यात्रियों को सुरक्षित उनकी मंजिल तक पहुंचाने की जिम्मेदारी निभाएगा। नेशनल डिफेंस एकेडमी से पास आउट होने के बाद उन्हें 19 जून 2004 को भारतीय वायुसेना के फाइटर स्ट्रीम में कमीशन मिला था।
2019 की घटना के बाद देशभर में उनकी बहादुरी की खूब चर्चा हुई, उनकी मूंछों वाली तस्वीर वायरल हुई और वे रातों-रात एक जाना-पहचाना चेहरा बन गए। इसके बावजूद अभिनंदन ने हमेशा लो-प्रोफाइल बने रहना पसंद किया और मीडिया से दूरी बनाए रखी।
Abhinandan Varthaman के पायलट बनने की खबर पर लोगों की प्रतिक्रिया
जैसे ही यह खबर सामने आई, सोशल मीडिया पर अभिनंदन वर्धमान को लेकर एक बार फिर चर्चा शुरू हो गई है। लोग उन्हें बधाई दे रहे हैं और उनके नए सफर के लिए शुभकामनाएं भेज रहे हैं। कई लोगों का कहना है कि जिस पायलट ने देश की हिफाजत के लिए आसमान में जान जोखिम में डाली, अब वही आम नागरिकों को सुरक्षित यात्रा कराएगा।
गौरतलब है कि अभिनंदन वर्धमान से पहले भी कई पूर्व वायुसेना अधिकारी रिटायरमेंट के बाद कमर्शियल एविएशन सेक्टर में करियर बनाते रहे हैं, लेकिन उनकी लोकप्रियता की वजह से यह खबर खास तौर पर सुर्खियों में बनी हुई है। FLY91 के लिए भी यह एक बड़ा मौका है, क्योंकि देश के एक जाने-माने वीर चक्र विजेता का उनकी टीम से जुड़ना एयरलाइन की छवि और भरोसे को और मजबूत करेगा।
आने वाले दिनों में जब अभिनंदन वर्धमान अपनी ट्रेनिंग पूरी करके कॉकपिट में यात्रियों को लेकर उड़ान भरेंगे, तो यह न सिर्फ उनके लिए बल्कि पूरे देश के लिए एक भावुक और गर्व का पल होगा।




