4PILLAR.NEWS

Latest Hindi News आज का समाचार

Politics

किसान आंदोलन में फूट:BKU अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी को संयुक्त किसान मोर्चा ने किया बर्खास्त, जानिए क्या है मामला

केंद्र सरकार द्वारा पारित तीन कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन कर रहे किसानों में पहली बार फूट नजर आई है। संयुक्त किसान मोर्चा ने बीकेयू अध्यक्ष गुरनाम चढूनी को बर्खास्त किया।

संयुक्त मोर्चा ने रविवार के दिन भारतीय किसान यूनियन के अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी पर आंदोलन को राजनीति अखाडा बनाने, कांग्रेस समेत कैं राजनेताओं को बुलाने और दिल्ली में सक्रिय हरियाणा के एक कांग्रेस नेता से आंदोलन के नाम पर करीब 10 करोड रूपये लेने के गंभीर आरोप लगे हैं।

चढूनी पर आरोप लगा है कि वह कांग्रेस की टिकट के बदले हरियाणा सरकार को गिराने की डील भी कर रहे थे। हालांकि गुरनाम सिंह ने इन सभी आरोपों को सिरे से खारिज किया है।

संयुक्त मोर्चा की अध्यक्षता कर रहे किसान नेता शिवकुमार कक्का ने बताया कि बैठक में मोर्चा के सदस्य उन्हें तुरंत आंदोलन से निकालना चाहते थे। लेकिन आरोपों की जांच के लिए 5 सदस्यों की कमेटी बनाई गई है। जो 20 जनवरी को अपनी रिपोर्ट देगी। उसके बाद ही फैसला लिया जाएगा।

गुरनाम चढूनी को किसान मोर्चा की सबसे मुख्य 7 सदस्य कमेटी से भी निलंबित कर दिया गया है। उनको 19 जनवरी को केंद्र सरकार के साथ होने वाली बैठक से भी बाहर रखा जाएगा। इसके अलावा चढूनी पर राजनीतिक पार्टियों से मुलाकात और खुद अपनी तरफ से आंदोलन संबंधित कार्यक्रम आयोजित करने का आरोप लगा है।

बीकेयू अध्यक्ष पर कांग्रेस पार्टी और दिल्ली की आम आदमी पार्टी के नेताओं से मुलाकात करने का भी आरोप लगा है। अब चढूनी को किसान मोर्चा द्वारा बनाई गई समिति के सामने अपना पक्ष रखना होगा। जांच पूरी होने तक संयुक्त मोर्चा की आंतरिक बैठकों और केंद्र सरकार के साथ होने वाली बैठकों से उनको बाहर रखा जाएगा।

pillar

4Pillar.News एक भारतीय डिजिटल समाचार मंच है, जिसकी स्थापना 2018 में की गई थी। यह मंच मुख्यतः स्वतंत्र, निष्पक्ष और सत्यनिष्ठ पत्रकारिता पर केंद्रित है। इसके चार मुख्य स्तंभ – निष्पक्षता, सत्यता, उत्तरदायित्व और पारदर्शिता – के आधार पर इसका नाम "4Pillar" रखा गया है।www.4PillarNews राजनीति, व्यवसाय, खेल, मनोरंजन, विज्ञान, प्रौद्योगिकी, और अंतरराष्ट्रीय समाचार सहित विभिन्न विषयों पर गहन और विश्लेषणात्मक समाचार प्रस्तुत करता है। यह समाचार प्लेटफॉर्म एक जिम्मेदार मीडिया स्रोत है, जहां खबरों की सटीकता और विश्वसनीयता पर विशेष ध्यान दिया जाता है।प्लेटफॉर्म का उद्देश्य पाठकों कों को गुणवत्तापूर्ण जानकारी और समाचार प्रदान करना है, जिससे वे सशक्त बन सकें और सूचित निर्णय ले सकें। 4Pillar.News का यह भी उद्देश्य है कि यह झूठी खबरों और प्रोपेगैंडा से मुक्त वातावरण बनाए रखे।इस मंच ने अपने शुरुआती वर्षों में ही व्यापक पहचान बनाई और सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफार्मों के माध्यम से अपनी पहुंच को व्यापक किया। 4Pillar News के संपादकीय और रिपोर्टिंग टीम में अनुभवी पत्रकार, लेखकों और विश्लेषकों का समूह शामिल है, जो तटस्थ और व्यापक दृष्टिकोण से समाचारों का प्रसार करते हैं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *