Sapna Choudhary Arrested in Lucknow : हरियाणवीं डांसर और सिंगर सपना चौधरी को लखनऊ की ACJM कोर्ट ने पेश होते की गिरफ्तारी का आदेश दिया। उनके खिलाफ जमानती वारंट जारी था।
सपना चौधरी गिरफ्तार
लखनऊ की Additional Chief Judicial Magistrate ने सपना चौधरी की गिरफ्तारी का आदेश दिया। अदालत ने ये आदेश सपना चौधरी के पहले की तारीखों पर पेश न होने कारण दिया। कोर्ट में पेश होते ही उन्हें हिरासत में लेने का आदेश दिया गया। हालांकि सुनवाई के बाद कोर्ट ने गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिया और 1400 रुपए का जुर्माना लगाया। उन्हें 60 हजार रुपए के निजी मुचलके पर रिहा किया गया।
Sapna Choudhary Arrested in Lucknow
हिरासत के दौरान कोर्ट में सपना चौधरी को हथकड़ी लगाई गई। यह कार्रवाई कोर्ट के आदेश के बाद पुलिस प्रक्रिया के तहत की गई। यह पुलिस प्रक्रिया और सुरक्षा का हिस्सा था, रिहाई के बाद सपना की हथकड़ी हटा दी गई।
सपना चौधरी किस केस में गिरफ्तार हुई ?
यह घटना 2018 के एक पुराने मामले की है। उस समय लखनऊ के स्मृति उपवन में सपना चौधरी का डांस प्रोग्राम तय था। शो के टिकट 300 रुपए में ऑनलाइन और ऑफ़लाइन बेचे गए थे। हजारों लोग इंतजार कर रहे थे लेकिन सपना चौधरी शाम 10 बजे तक नहीं पहुंचीं। गुस्साए दर्शकों ने हंगामा किया और तोड़फोड़ की।
सपना चौधरी के खिलाफ FIR दर्ज
13 अक्टूबर 2018 को लखनऊ के एक पुलिस थाने में सपना चौधरी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई। आशियाना थाने के सब-इंस्पेक्टर फिरोज खान ने शिकायत के आधार पर FIR दर्ज की। IPC की धारा 406 और 420 के तहत केस दर्ज किया गया। सपना चौधरी के अलावा शो के आयोजक रत्नाकर उपाधाय, अमित पांडे,इबाद अली और नवीन शर्मा के खिलाफ FIR दर्ज की गई। 2019 में चार्जशीट दाखिल हुई। कोर्ट ने संज्ञान लिया और आरोप तय कर दिए। सपना चौधरी पहले ही जमानत पर थीं।
इस पुराने केस में सपना चौधरी कई बार कोर्ट में गैर हाजिर रहीं। जिसके चलते अदालत ने जमानती वारंट जारी किया। 4 अप्रैल 2026 को सपना चौधरी कोर्ट पहुंचीं। जमानत कराई और मामला आगे बढ़ा। जाँच अभी भी जारी है।
पहले भी कोर्ट में सरेंडर कर चुकी हैं सपना चौधरी
2022 में भी सपना चौधरी इसी केस में कोर्ट में सरेंडर कर चुकी थीं। तब भी उन्हें कुछ घंटे हिरासत में रखा गया था। बाद में रिहा कर दिया गया था। हाल ही में इलाहबाद हाई कोर्ट ने उन्हें पासपोर्ट रिन्युल की राहत दी थी। कोर्ट ने विदेश जाने पर रोक हटा दी थी।
गिरफ्तारी के बाद रिहा हुई सपना चौधरी
- गिफ्तारी और जमानत मिलने के बाद सपना चौधरी अदालत के साथ पूरा सहयोग कर रही है।
- मामला अभी भी आशियाना थाना लखनऊ में लंबित है।
- जुर्माना भरने और वारंट जारी होने के बाद वे रिहा हो चुकी हैं।
- सपना चौधरी की कोई नई गिरफ्तारी या जेल नहीं हुई है।





