4PILLAR.NEWS

Latest Hindi News आज का समाचार

4PILLAR.NEWS

Latest Hindi News आज का समाचार

National

बोल्ड व्हाइट ड्रेस में अपने न्यूयॉर्क स्थित SONA रेस्टोरेंट पहुंची प्रियंका चोपड़ा, फोटो देख कर पति निक जोनस ने किया कमेंट

देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा अपने रेस्टोरेंट्स ‘सोना’ को लेकर काफी उत्साहित है। न्यूयॉर्क स्थित उनके इस रेस्टोरेंट में भारतीय व्यंजनों को प्राथमिकता दी गई है। कुछ दिन पहले ही वह वहां पहली बार पहुंची थी। अब एक बार फिर से प्रियंका चोपड़ा ने अपने रेस्टोरेंट्स की विजिट की। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।

देसी गर्ल की बोल्डनेस ने ढाया कहर

बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा हाई स्लिट व्हाइट सिल्क ड्रेस पहन कर अपने रेस्टोरेंट पहुंची। उन्होंने गोल्डन कलर की हाई हील्स कैरी की हुई थी और बालों का हाई बन बनाया हुआ था। गोल्डन कलर के ब्रेसलेट और रिस्ट वॉच ने उनके लुक को चार चांद लगा लगाए। सोशल मीडिया पर शेयर की गई तस्वीरों में प्रियंका चोपड़ा बेहद खूबसूरत लग रही है।

अपने रेस्टोरेंट पहुंची प्रियंका चोपड़ा हाथ में ड्रिंक्स लिए पोज दे रही है। रेस्टोरेंट से मिल रहे रिस्पांस से वह बेहद खुश है। उन्होंने अपनी तस्वीरों को इंस्टाग्राम पर साझा करते हुए कैप्शन में लिखा,” न्यूयॉर्क शहर के दिल में टाइमलेस भारत। ”

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा की तस्वीर पर उनके पति अमरीकी पॉप सिंगर निक जोनास ने प्यार जताने वाली इमोजी के साथ कमेंट किया है। एक्ट्रेस इलियाना डिक्रूज ने भी कमेंट किया। प्रियंका चोपड़ा के फैन भी उनकी तस्वीरों पर खूब कमेंट कर रहे हैं।

आपको बता दें ,इससे पहले प्रियंका चोपड़ा पहली बार पिछले महीने अपने रेस्टोरेंट् ‘सोना’ पहुंची थी। उन्होंने बताया था कि काम की व्यवस्तओं के चलते वह अभी तक वहां नहीं जा सकी थी। अपनी फर्स्ट विजिट के दौरान प्रियंका चोपड़ा ने अपने रेस्टोरेंट के देसी खाने का भी आनंद उठाया था।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *