देसी क्वीन सपना चौधरी का लेटेस्ट बलम ऑल्टो गाना खूब हो रहा है वायरल, देखें Video

हरियाणा की देसी क्वीन कही जाने वाली सपना चौधरी का लेटेस्ट गाना बलम ऑल्टो हाल ही में रिलीज हुआ है। उनका यह गाना यूट्यूब पर ट्रेंड कर रहा है। लोग इस गाने को खूब पसंद कर रहे हैं।

हरियाणवीं सिंगर और डांसर सपना चौधरी का नया गाना रिलीज हुआ है। उनका यह गाना शुद्ध देहाती अंदाज़ में फिल्माया गया है। जिसमें सपना चौधरी हरियाणा के पारंपरिक परिधान में नजर आ रही है।

बिग बॉस 11 से सुर्ख़ियों में आने वाली सपना चौधरी के वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत जल्दी वायरल हो जाते हैं। उनके डांस मूव्स को फैंस खूब पसंद करते हैं। हाल ही उनका रिलीज हुआ गाना खूब वायरल हो रहा है।

इस गाने में सपना चौधरी के अलावा एक्टर नवीन नरु भी डांस करते नजर आ रहे हैं। सपना चौधरी के फैंस को उनका देसी अंदाज़ खूब पसंद आ रहा है। इस गाने में सपना चौधरी ने हमेशा की तरह शानदार डांस किया है। गाने में उनकी अदाएँ देखने लायक हैं।

सपना चौधरी  के बलम ऑल्टो(Balam Alto song_ गाने की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इस गाने को रिलीज के बाद यूट्यूब पर अब तक बार 1,887,017 देखा जा चूका है और इसे देखने का सिलसिला लगातार जारी है। गाने को नव हरियाणवी यूट्यूब चैनल पर पब्लिश किया गया है।

आपको बता दें सपना चौधरी ने अपने करियर की शुरुआत हरियाणा की एक ऑर्केस्ट्रा टीम के साथ की थी। सपना ने एक रागिनी कलाकार से संगीत और अभिनय के क्षेत्र में शुरुआत की थी। सपना चौधरी बिग बॉस 11 में आने के बाद खूब पॉपुलर हुई। उसके बाद उनको बॉलीवुड में भी काम करने का मौका मिला। सपना चौधरी ने कई पंजाबी और भोजपुरी गानों में भी काम किया है।

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top