सारा तेंदुलकर को बनाया गया ऑस्ट्रेलिया टूरिज्म कैंपेन का ब्रांड एंबेस्डर

Sara Tendulkar brand: सारा तेंदुलकर को Australia Tourism Campaign का brand ambassador नियुक्त किया गया है। यह अभियान ऑस्ट्रेलिया के पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए शुरू किया गया है। जिसमें चीन, जापान, अमेरिका और यूनाइटेड किंगडम से कई मशहूर हस्तियों को जोड़ा गया है। भारत से सारा तेंदुलकर को इस कैंपेन का चेहरा चुना गया है।

Sara Tendulkar को इस अभियान में जोड़ने उद्देश्य

ऑस्ट्रेलिया का पर्यटन अभियान वैश्विक स्तर पर पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए शुरू किया गया है। सारा तेंदुलकर इस अभियान के तहत भारतीय पर्यटकों को आकर्षित करने की कोशिश करेंगी। इस टूरिज्म कैंपेन का लक्ष्य विभिन्न देशो के लोगों को ऑस्ट्रेलिया की प्राकृतिक सुंदरता, सांस्कृतिक और पर्यटक स्थलों की ओर आकर्षित करना है।

इस कैंपेन से ऑस्ट्रेलिया में पर्यटन से आय में वृद्धि होने की उम्मीद है। सारा तेंदुलकर जैसे प्रभावशाली चेहरों के माध्यम से यह कैंपेन अधिक लोगों तक पहुंचेगा।

Sara Tendulkar brand: सारा तेंदुलकर की भूमिका

Sara Tendulkar भारत में इस अभियान को लीड करेंगी। वह भारतीय पर्यटकों को ऑस्ट्रेलिया की तरफ आकर्षित करने के लिए प्रचार करेंगी। सारा का ऑस्ट्रेलिया से पुराना नाता भी रहा है। वह कई बार ऑस्ट्रेलिया की यात्राएं कर चुकी हैं। वह वहां के कई पर्यटक स्थलों जैसे ब्रिस्बेन, क्वींसलैंड, और लिजर्ड आइलैंड को एक्सप्लोर कर चुकी हैं। उनकी इंस्टाग्राम पोस्ट में भी ऑस्ट्रेलिया की खूबसूरती को दर्शाने वाले वीडियो और फोटोज देखे गए हैं।

जब सारा ने ऑस्ट्रेलिया में किया था भारत का सपोर्ट

बता दें, 2024 में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए टेस्ट मैच के दौरान सारा तेंदुलकर ब्रिस्बेन के गाबा स्टेडियम में नजर आई थीं। जहां उन्होंने टीम इंडिया का समर्थन किया था। वह ऑस्ट्रेलियन क्रिकेटर मैथ्यू हेडन की बेटी ग्रेस हेडन के साथ भी समय बिता चुकी हैं।

सचिन तेंदुलकर की वैश्विक पहचान आएगी काम

सारा तेंदुलकर की लोकप्रियता और उनके पिता सचिन तेंदुलकर की वैश्विक पहचान भारत में इस अभियान को व्यापक पहुंच दिला सकती है। यह कैंपेन ऑस्ट्रेलिया के पर्यटन उद्योग को नई ऊंचाइयों तक ले जा सकता है।

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top