जम्मू कश्मीर में आर्टिकल 370 हटने के बाद भी आतंकी गतिविधियां कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। हर दिन कोई न कोई मुठभेड़ या आतंकी गतिविधि देखी जा रही है।

जम्मू कश्मीर के पुलवामा में सुरक्षाबलों ने 3 आतंककियों को किया ढेर,सर्च जारी

जम्मू कश्मीर में आर्टिकल 370 हटने के बाद भी आतंकी गतिविधियां कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। हर दिन कोई न कोई मुठभेड़ या आतंकी गतिविधि देखी जा रही है।

आज शनिवार की सुबह जम्मू कश्मीर के पुलवामा जिले के अवंतीपुरा के गोरीपुरा इलाके में आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच एनकाउंटर हुआ ,जिसमें सिक्योरिटी फोर्सेज ने 2 आतंकवादियों और उनके एक सहयोगी को मार गिरया है।

सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ वाले इलाके को चारों तरफ से घेर लिया है और तलाशी अभियान जारी है। न्यूज़ एजेंसी एएनआई ने मुठभेड़ का एक वीडियो जारी किया है ,जिसमें सुरक्षाबल नजर आ रहें हैं।

ये आतंकी वारदातें में ऐसे समय में हो रही हैं जब पूरा वर्ल्ड कोरोना वायरस महामारी से लड़ रहा है।

शेयर करें:
FacebookXWhatsAppTelegramEmail

Comments are closed.

Scroll to Top