दीपिका पादुकोण का एयरपोर्ट लुक देख चकराया लोगों का सिर, बोले-‘अब जाकर ये रनवीर सिंह की वाइफ लग रही है’ 

दीपिका पादुकोण को आज मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। इस दौरान एक्ट्रेस ऑल रेड लुक में नजर आई। जैसे ही एक्ट्रेस का ये वीडियो सामने आया लोगों ने उन्हें ट्रोल करने शुरू कर दिया।

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण अपनी अगली फिल्म ‘पठान’ के लिए स्पेन रवाना हो चुकी है। एक्ट्रेस को आज सुबह मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। इस दौरान एक्ट्रेस के आल रेड लुक ने लोगों का ध्यान खिंचा। एक तरफ जहां दीपिका के फैंस को उनका ये एयरपोर्ट लुक पसंद आया तो वहीं कुछ लोग उन्हें ट्रोल भी करने लगे।

यहां देखिए वीडियो

दीपिका पादुकोण का ये वीडियो वायरल भयनी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि अभिनेत्री ने रेड कलर की हाई नेक पुल ओवर,रेड लेटेक्स पैंट और रेड कलर की ही कैप पहन रखी है। दीपिका का ये एयरपोर्ट लुक कुछ लोगों को पसंद नहीं आया और लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया।

ट्रोल्स ने किए ऐसे कमेंट

दीपिका का ये वीडियो देखते ही ट्रोल्स रुकने का नाम ही नहीं ले रहे है। एक शख्स ने इस वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, ‘अब जाकर ये रनवीर सिंह की वाइफ लग रही है। दूसरे ने लिखा, ‘संगत का असर है।’ तीसरे ने लिखा,’ अब क्या इन्होने रनवीर सिंह को अपना स्टाइलिस्ट बना लिया।’ एक शख्स ने तो एक्ट्रेस को जोमैटो गर्ल ही कह दिया।

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top