Site icon www.4Pillar.news

वरिष्ठ अभिनेत्री विद्या सिन्हा का 71 साल की उम्र में हुआ निधन

अपने जमाने की मशहूर अभिनेत्री विद्या सिन्हा का 71 वर्ष की उम्र हुआ देहांत। वरिष्ठ अभिनेत्री ने गुरुवार के दिन मुंबई के क्रिटिककेयर अस्पताल में दोपहर 12 बजे अंतिम सांस ली। लंबे समय से चल रही थी बीमार

अपने जमाने की मशहूर अभिनेत्री विद्या सिन्हा का 71 वर्ष की उम्र हुआ देहांत। वरिष्ठ अभिनेत्री ने गुरुवार के दिन मुंबई के क्रिटिककेयर अस्पताल में दोपहर 12 बजे अंतिम सांस ली। लंबे समय से चल रही थी बीमार

70 के दशक की मशहूर अभिनेत्री विद्या सिन्हा 71 वर्ष की उम्र में अपनी जिंदगी की जंग हार गई। रिपोर्ट के अनुसार अभिनेत्री को लंग्स और दिल की बीमारी थी। उनके फेफड़े में ये बीमारी कई सालों पहले हुई थी जिसका उन्हें कुछ ही महीने पहले पता चला था।

वरिष्ठ अभिनेत्री की हालत पिछले हफ्ते ही बिगड़ गई थी। उनकी हालत को देखते हुए अस्पताल ने उन्हें वेंटिलेटर पर रखा था। स्पॉटबॉय की रिपोर्ट के अनुसार उन्हें एंजियोग्राफी कराने की सलाह दी गई थी। लेकिन इस बात पर उनके रिश्तेदार सहमत नहीं थे। न्यूज़ एजेंसी एएनआई ने इस बात की पुष्टि की है। एएनआई ने एक ट्वीट के जरिए बताया कि अभिनेत्री विद्या सिन्हा का जुहू के अस्पताल में निधन हो गया है।

उन्होंने संजीव कुमार के साथ ‘पति पत्नी और वो ‘ फिल्म में काम किया था इसके अलावा विद्या सिन्हा ने ‘छोटी सी बात’ ‘रजनीगंधा’ जैसी कई फिल्मों में काम किया है।

अपने 45 साल के करियर में विद्या सिन्हा बॉलीवुड फिल्मों और टीवी धारावाहिकों का हिस्सा रही हैं।18 साल की उम्र में विद्या सिन्हा ने कर्म और मुक्ति जैसी हिट फ़िल्में दी। 14 साल के अंतराल के बाद उन्होंने सलमान खान की फिल्म बॉडीगॉर्ड से बॉलीवुड में वापसी की थी। टीवी धारावाहिक ‘कुल्फी कुमार बाजेवाला’ सहित उन्होंने कई अन्य धारावाहिकों में भी काम किया।

Exit mobile version