4PILLAR.NEWS

Latest Hindi News आज का समाचार

CAA के खिलाफ विरोध कर रहे शाहीन बाग़ के प्रदर्शनकारियों ने पेश की अनूठी मिसाल

Shaheen Bagh में CAA के खिलाफ चल रहा है प्रदर्शन

नहीं हो पाई कपड़ों से धर्म की पहचान

हवन कर पेश की मिसाल

दिल्ली के Shaheen Bagh में नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ चल रहे विरोध प्रदर्शन को 2 महीने होने वाले हैं। भारतीय जनता पार्टी के नेता शाहीन बाग़ को आतंकवादियों का अड्डा बता रहे हैं। वही प्रदर्शनकारी नेताओं की सद्बुद्धि के लिए हवन कर रहे हैं।

दिल्ली विधानसभा चुनाव की एक रैली के दौरान बीजेपी के एक नेता ने शाहीन बाग़ (Shaheen Bagh) को आतंकवादियों का अड्डा बताया था। वहीं शाहीन बाग़ के लोग नेताओं की सद्बुद्धि के लिए हवन कर रहे हैं। गुरुवार के दिन शाहीन बाग़ का धरना स्थल मंत्रोच्चारण और अजान से गूँज उठा। शाहीन बाग़ में हो रहे हवन के दौरान इस बात का अंदाजा लगाना मुश्किल हो रहा था कि कपड़े से किसका धर्म पहचाना जाए।

हवन के दौरान फातिमा नाम की एक महिला ने गायत्री मंत्र पढ़ा तो टोपी लगाकर सुनील भार्गव नाम के एक शख्स हवन कर रहे थे। सुनील भार्गव ने कहा,” मोदी जी में सुनील भार्गव हूं। मैंने टोपी भी लगा रखी है। मेरी मुस्लिम बहन ने गायत्री मंत्र पढ़ा है। नरेंद्र मोदी जी और अमित शाह जी आज आप हमारे कपड़ों से हम को पहचाने। इसी भीड़ में ‘अलेक्जेंडर’ नाम के एक शख्स ने जो धर्म से ईसाई है माथे पर चंदन का टीका लगा रखा था । इस हवन की खास बात ये थी कि इनके कपड़ों से किसी के भी धर्म का पता नहीं लगाया जा सकता था।

जिस समय धरना स्थल पर हवन हो रहा था इसी बीच भारतीय जनता पार्टी के सांसद तेजस्वी सूर्या ने कहा था कि ऐसे प्रदर्शनों में मुगल राज कायम हो जाएगा। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि शाहीन बाग़ में आत्मघाती तैयार हो रहे हैं।

शाहीन बाग़ प्रदर्शन का मामला आज दिल्ली हाईकोर्ट में भी उठा। हाईकोर्ट ने कहा कि दिल्ली पुलिस प्रदर्शनकारियों को समझाएं। हाईकोर्ट ने कहा कि दिल्ली विधानसभा चुनावों की वजह से इस केस पर सुनवाई सोमवार को होगी।

pillar

4Pillar.News एक भारतीय डिजिटल समाचार मंच है, जिसकी स्थापना 2018 में की गई थी। यह मंच मुख्यतः स्वतंत्र, निष्पक्ष और सत्यनिष्ठ पत्रकारिता पर केंद्रित है। इसके चार मुख्य स्तंभ – निष्पक्षता, सत्यता, उत्तरदायित्व और पारदर्शिता – के आधार पर इसका नाम "4Pillar" रखा गया है।www.4PillarNews राजनीति, व्यवसाय, खेल, मनोरंजन, विज्ञान, प्रौद्योगिकी, और अंतरराष्ट्रीय समाचार सहित विभिन्न विषयों पर गहन और विश्लेषणात्मक समाचार प्रस्तुत करता है। यह समाचार प्लेटफॉर्म एक जिम्मेदार मीडिया स्रोत है, जहां खबरों की सटीकता और विश्वसनीयता पर विशेष ध्यान दिया जाता है।प्लेटफॉर्म का उद्देश्य पाठकों कों को गुणवत्तापूर्ण जानकारी और समाचार प्रदान करना है, जिससे वे सशक्त बन सकें और सूचित निर्णय ले सकें। 4Pillar.News का यह भी उद्देश्य है कि यह झूठी खबरों और प्रोपेगैंडा से मुक्त वातावरण बनाए रखे।इस मंच ने अपने शुरुआती वर्षों में ही व्यापक पहचान बनाई और सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफार्मों के माध्यम से अपनी पहुंच को व्यापक किया। 4Pillar News के संपादकीय और रिपोर्टिंग टीम में अनुभवी पत्रकार, लेखकों और विश्लेषकों का समूह शामिल है, जो तटस्थ और व्यापक दृष्टिकोण से समाचारों का प्रसार करते हैं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *