Site icon www.4Pillar.news

सिद्धार्थ शुक्ला के निधन के बाद बिलकुल टूट गई हैं शहनाज गिल, पिता ने बताया कैसी है शहनाज की तबियत 

सिद्धार्थ शुक्ला के निधन के बाद बिलकुल टूट गयी हैं शहनाज गिल, पिता ने बताया कैसी है शहनाज की तबियत

फोटोः सिदार्थ शुक्ला और शहनाज गिल

सिद्धार्थ शुक्ला के निधन से बॉलीवुड जगत में शोक की लहर छायी हुई है। उनकी यूँ अचानक मौत से एक्ट्रेस शहनाज गिल को भी गहरा सदमा लगा है।

बिग बॉस 13 के विनर और टीवी और बॉलीवुड के चहेते एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला का आज हार्ट अटैक के कारण निधन हो गया। सिद्धार्थ महज केवल 40 साल के थे। उनका ऐसे दुनिया को छोड़कर चले जाना उनके परिवार वालों, करीबियों और उनके फैंस के लिए किसी बड़े झटके से कम नहीं है। सिद्धार्थ की मौत से अभिनेत्री शहनाज गिल को भी गहरा सदमा पहुंचा है।

शहनाज गिल के पिता संतोख सिंह ने मिडिया से बात करते हुए कहा कि शहनाज की तबियत ठीक नहीं है और उन्होंने शहनाज का भाई शहबाज को मुंबई शहनाज के पास भेजा है। शहनाज के पिता ने आगे कहा कि वे खुद इस खबर को सुनकर यकीन नहीं कर पा रहें हैं।

जब उनसे पूछा गया कि क्या उनकी शहनाज से बात हुई है तो उन्होंने कहा कि मैंने शहनाज से फ़ोन पर बात की है।  उसकी तबियत ठीक नहीं है। मैं भी कुछ देर में मुंबई के लिए निकल रहा हूँ।

शहनाज थी शूटिंग में व्यस्त

रिपोर्ट्स की माने तो जब शहनाज को सिद्धार्थ शुक्ला के निधन की खबर मिली तो वे अपनी शूटिंग कर रही थी। सिद्धार्थ  के बारे में जैसे ही शहनाज को खबर मिली तो वे तुरंत ही शूटिग छोड़कर वहां से चली गई।

आप को बता दे कि बिग बॉस 13 में शहनाज गिल और सिदार्थ शुक्ला की जोड़ी को काफी पसंद किया गया था। फैंस को उनकी प्यार भरी नोकझोंक खूब पसंद आती थी। बिग बॉस के बाद से ही दोनों की जोड़ी को फैंस द्वारा खूब पसंद किया जाता रहा है। फैंस दोनों की जोड़ी को सीडनाज के नाम से पुकारते थे।

Exit mobile version