4PILLAR.NEWS

Latest Hindi News आज का समाचार

4PILLAR.NEWS

Latest Hindi News आज का समाचार

National

शहनाज़ गिल ने हरियाणवी भाषा में रैप कर मचाया धमाल, MC Square और शहनाज़ का नया गाना ‘घनी सयानी’ हुआ रिलीज 

Shehnaaz Haryanvi: शहनाज़ गिल और एमसी स्क्वैर के नए गाने ‘घणी सयानी’ ने रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर धमाल मचा दिया है। इस गाने में शहनाज़ पहली बार हरियाणवी भाषा में ‘रैप’ करते हुए नजर आ रही है।

Shehnaaz Haryanvi: शहनाज़ गिल ने हरियाणवी भाषा में रैप कर मचाया धमाल

Ghani Sayani Song Out: शहनाज़ गिल और एमसी स्क्वैर (MC Square) का मोस्ट अवेटेड हरियाणवी गाना ‘घणी सयानी’ (Ghani Sayani) रिलीज हो गया है। इस गाने ने रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर धूम मचा दी है।

शहनाज़ के साथ-साथ एमटीवी शो ‘हसल’ 2.0 (MTV Hustle 2.0) के विनर और रैपर एमसी स्क्वैर ने इस गाने को अपनी आवाज दी है। बता दे कि शहनाज़ ने बीते दिन इस गाने का टीजर वीडियो शेयर कर जानकारी दी थी। एक्ट्रेस ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा था, फॉरगेट योर मंडे ब्लू विद घणी सयानी।’

शहनाज़ ने रैप कर फैंस को किया हैरान

‘घणी सयानी’ गाने को एमसी स्क्वैर और शहनाज़ गिल ने गाया है। इस गाने में जरिए शहनाज़ ने अपने हरियाणवी रैपर स्टाइल से सभी को हैरान को कर दिया है। फैंस को शहनाज़ का ये हरियाणवी अंदाज खूब पसंद आ रहा है।

इस गाने को रिलीज होते ही लाखों व्यूज मिल चुके है। इस गाने में एमसी स्क्वैर और शहनाज़ का लुक और दोनों के डांस स्टेप्स ने फैंस को दीवाना बना दिया है। फैंस इस गाने पर जमकर लाइक्स और कमेंट कर रहे है। यहां देखिए गाना –

बॉलीवुड डेब्यू को तैयार शहनाज़ गिल

बता दे कि शहनाज़ गिल ने हाल ही में अपना सेलिब्रिटी चैट शो ‘देसी वाइब्स विद शहनाज़ गिल’ शुरू किया है। इसके अलावा शहनाज़ जल्द ही सलमान खान की फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ से बॉलीवुड डेब्यू करने जा रही है। इस फिल्म का निर्देशन फरहाद सामजी ने किया है। यह फिल्म अगले साल यानि 2023 में रिलीज होगी।

pillar

4Pillar.News एक भारतीय डिजिटल समाचार मंच है, जिसकी स्थापना 2018 में की गई थी। यह मंच मुख्यतः स्वतंत्र, निष्पक्ष और सत्यनिष्ठ पत्रकारिता पर केंद्रित है। इसके चार मुख्य स्तंभ – निष्पक्षता, सत्यता, उत्तरदायित्व और पारदर्शिता – के आधार पर इसका नाम "4Pillar" रखा गया है। www.4PillarNews राजनीति, व्यवसाय, खेल, मनोरंजन, विज्ञान, प्रौद्योगिकी, और अंतरराष्ट्रीय समाचार सहित विभिन्न विषयों पर गहन और विश्लेषणात्मक समाचार प्रस्तुत करता है। यह समाचार प्लेटफॉर्म एक जिम्मेदार मीडिया स्रोत है, जहां खबरों की सटीकता और विश्वसनीयता पर विशेष ध्यान दिया जाता है। प्लेटफॉर्म का उद्देश्य पाठकों कों को गुणवत्तापूर्ण जानकारी और समाचार प्रदान करना है, जिससे वे सशक्त बन सकें और सूचित निर्णय ले सकें। 4Pillar.News का यह भी उद्देश्य है कि यह झूठी खबरों और प्रोपेगैंडा से मुक्त वातावरण बनाए रखे। इस मंच ने अपने शुरुआती वर्षों में ही व्यापक पहचान बनाई और सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफार्मों के माध्यम से अपनी पहुंच को व्यापक किया। 4Pillar News के संपादकीय और रिपोर्टिंग टीम में अनुभवी पत्रकार, लेखकों और विश्लेषकों का समूह शामिल है, जो तटस्थ और व्यापक दृष्टिकोण से समाचारों का प्रसार करते हैं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *