शिल्पा शेट्टी ने शेयर किया सूर्य नमस्कार वीडियो

योगा गर्ल के नाम से मशहूर शिल्पा शेट्टी ने एक एक्सरसाइज वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में एक्ट्रेस सूर्य नमस्कार के फायदे बताती हुई नजर आ रही है।

बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी अपनी फिटनेस को लेकर हमेशा चर्चा में रहती हैं। उनके सभी एक्सरसाइज वीडियो बहुत जल्दी वायरल हो जाते हैं। अपने नियमित योगा और कसरत की वजह से 44 साल उम्र वाली अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी बहुत  फिट रहती हैं। फिल्म इंडस्ट्री में इस उम्र की उनके लेवल की कोई भी दूसरी एक्ट्रेस इतनी फिट नहीं है।

हाल में शिल्पा शेट्टी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक फिटनेस वीडियो शेयर किया है। जिसमें वह सूर्य नमस्कार एक्सरसाइज करते हुए इसके लाभ भी बताती हुई दिखाई दे रही हैं।

शिल्पा शेट्टी ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा ,” ज्यादा दिनों तक घर में रहने से शरीर सख्त हो सकता है। आपके शरीर को लचीलापन और टोनिंग देने का एक सबसे अच्छा तरीका है, सूर्य नमस्कार। यह एक संपूर्ण कसरत है। ”

अभिनेत्री आगे लिखती हैं,” सूर्य नमस्कार को अधिक लाभकारी बनाने के लिए मैंने इसमें कुछ बदलाव किए हैं। यदि आपके शरीर में कोई चोट नहीं हो तो ,आप इसे भी आजमा सकते हैं। यह लचीलेपन ,सहनशक्ति और धैर्य में सुधार करते हुए कंधों की ताकत बढ़ाने में मदद करता है। ”

एक्ट्रेस ने इसी कड़ी में लिखा ,” यह उच्च कैलोरी जलाने वाला बदलाव है ,इसलिए प्रतिदिन कम से कम 8 से 16 बार इसका अभ्यास करने से फैट को कम करने और चयापचय को भी बढ़ाने में मदद मिलेगी। आज में दुनियाभर के लाखों लोगों के साथ जो भी ज्ञान रखती हूं ,उसे साझा करने की क्षमता रखने के लिए सभी की आभारी हूं। कृपया अपने स्वास्थ्य और अपने परिवार का भी ख्याल रखें। घर के अंदर रहें सुरक्षित रहें। “

4PN HINDI
Whatsapp Channel
Telegram channel

4pillar

4pillar.news भारत का प्रमुख हिंदी समाचार पोर्टल है। स्वतंत्र और निष्पक्ष समाचार के लिए हमेशा प्रतिबद्ध हैं हम।

4pillar has 8963 posts and counting. See all posts by 4pillar

2 thoughts on “शिल्पा शेट्टी ने शेयर किया सूर्य नमस्कार वीडियो

Comments

Translate »

Discover more from www.4Pillar.news

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

कंप्यूटर का गलत बटन दबने की वजह से पति-पत्नी का हुआ तलाक कुत्ते के लिए कोर्ट पहुंची अभिनेत्री आयशा जुल्का ब्रह्मांड का रहस्य बताने वाले पीटर हिग्स का निधन बहुत दिलचस्प है रश्मिका मंदाना के नेशनल क्रश बनने की कहानी कंगना रनौत के बाद अब सारा अली खान करेंगे राजनीति में एंट्री
कंप्यूटर का गलत बटन दबने की वजह से पति-पत्नी का हुआ तलाक कुत्ते के लिए कोर्ट पहुंची अभिनेत्री आयशा जुल्का ब्रह्मांड का रहस्य बताने वाले पीटर हिग्स का निधन बहुत दिलचस्प है रश्मिका मंदाना के नेशनल क्रश बनने की कहानी कंगना रनौत के बाद अब सारा अली खान करेंगे राजनीति में एंट्री