Neeraj Chopra, Manu Bhaker की शादी पर शूटर के पिता ने तोड़ी चुप्पी!

Neeraj Chopra और Manu Bhaker का एक वीडियो सोमवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। जिसमें दोनों एक दूसरे से बात करते हुए नजर आ रहे हैं। एक अन्य वीडियो में शूटर की मां नीरज चोपड़ा से बात करती हुई नजर आ रही है। इन दोनों वीडियो के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर मनु और नीरज की शादी के कयास लगाए जाने लगे। अब वीडियो की सच्चाई सामने आ गई है।

नीरज चोपड़ा और मनु भाकर का वीडियो वायरल

पेरिस ओलंपिक 2024 में रजत और कांस्य पदक जीतने वाले नीरज चोपड़ा और मनु भाकर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। लोग इस वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर कर मनु और नीरज को शादी की अग्रिम बधाइयां दे रहे हैं। अब लोगों के दावों और और वीडियो की सच्चाई सामने आ गई है। इस बारे में खुद मनु भाकर के पिता राम किशन ने दैनिक भास्कर से बातचीत करते हुए बताया।

बेटी की शादी को लेकर क्या बोले मनु के पिता

राम किशन सिंह ने कहा,” मनु अभी बहुत छोटी है। वह अभी शादी के योग्य नहीं हुई है। हम अभी उसकी शादी की कोई योजना नहीं बना रहे हैं। ” इसके अलावा राम किशन ने अपनी पत्नी और नीरज चोपड़ा के वायरल वीडियो पर कहा ,”मनु की मां नीरज चोपड़ा को अपने बेटे की तरह मानती है। ” इस तरह मनु के पिता राम किशन ने सभी अफवाहों पर लगाम लगा दी है।

ये भी पढ़ें , मनु भाकर और सौरभ चौधरी ने ISSF बीजिंग वर्ल्ड कप में दूसरा गोल्ड मैडल जीता

जब शादी हो तो पुरे देश को पता चल जाएगा

वहीं,दूसरी तरफ नीरज चोपड़ा के चाचा ने अपने भतीजे की शादी को खबरों को लेकर कहा , ” जिस तरह नीरज ने रजत पदक जीता है,पुरे देश को पता चल गया। जिस दिन वह शादी करेगा , इस बारे में भी पुरे देश को पता चल जायेगा। ”

Neeraj Chopra, Manu Bhaker के रिकॉर्ड

एथलीट नीरज चोपड़ा और मनु भाकर हरियाणा के रहने वाले हैं। नीरज चोपड़ा जैवलिन थ्रो के स्टार हैं तो मनु भाकर एक सफल महिला निशानेबाज हैं।  दोनों ने पेरिस ओलंपिक 2024 में देश के लिए कुल छह में से तीन मेडल जीते हैं। मनु भाकर ने निशानेबाजी में दो और नीरज चोपड़ा ने जैवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सिल्वर मेडल जीता है। मनु ने 10 मीटर स्पर्धा में कांस्य पदक और डबल मिक्स्ड प्रतियोगिता में भी कांस्य पदक जीता है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *